उन्नाव रेप केस:विवादित बयान देने वाले BJP विधायक को महिला आयोग ने थमाया नोटिस

लखनऊ। उन्नाव गैंगरेप केस में बीजेपी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। बैरिया के बीजेपी एमएलए सुरेंद्र सिंह के विवादास्पद बयान पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है। बुधवार को सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि, मैं मनोवैज्ञानिक आधार पर बोल रहा हूं कि कोई तीन बच्चों की मां रेप नहीं कर सकता है। अपने इस बयान के बाद वह विपक्ष के निशाने पर आ गए थे।

लरज

आपको बता दें कि, विधायक ने कहा कि, जिसके पिता को दो दिन पहले मारा पीटा गया हो, उसकी बेटी से कोई क्यों रेप करेगा। घटना के समय कुलदीप सिंह सेंगर वहां मौजूद नहीं थे। महिला उत्पीड़न और दलित उत्पीड़न के नाम पर लग रहा है कि आज पूरा समाज उत्पीड़ित हो जाएगा।

गौरतलब है कि बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर आरोप है कि उन्होंने एक युवती से दुष्कर्म किया और बाद में पीड़िता के पिता को विधायक समर्थकों द्वारा पीटा गया। जिसके बाद रेप पीड़िता के पिता की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी। जिसे लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लग रहे हैं।

आपको बता दें कि मामले के मुख्य आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ पुलिस ने धारा 363, 366, 376 ,506 और पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इसके बाद मामला सीबीआई को सौंपा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+