Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तीनों लोक में कांग्रेस का करप्‍शन, रेल से रेत और खेल से खेत तक खाते हैं कांग्रेसी: मोदी

Narendra Modi
अलवर। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार और गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राजस्‍थान के अलवर में एक विशाल जन रैली को संबोधित किया। नरेन्‍द्र मोदी ने अपने संबोधन में हर बार की तरह कांग्रेस सरकार पर हमला बोला और कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की गहलोत सरकार विकास नहीं कर पाई है। मोदी ने कहा कि राजस्थान में विकास हुआ ही नहीं है क्योंकि कांग्रेस अबतक यहां लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी भी उपलब्ध नहीं करा पाई है।

उन्होंने कहा कि गहलोत तो सिर्फ गुजरात की चर्चा करते हैं क्योंकि गुजरात विकास का मापदंड है। रैली को संबोधन करने के दौरान मोदी ने वहां उमड़ी भारी भीड़ को जन आक्रोश का नाम दिया। एक कुशल वक्‍ता की तरह बोलते हुए नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि अलवर का 'अ' अजेय बनाएगा। इसके बाद उन्‍होंने राजस्‍थान के गहलोत सरकार को आड़े हाथों लेना शुरु कर दिया। मोदी ने गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि गहलोत सरकार 55 महीने सोती रही।

मोदी ने कहा कि राजस्‍थान को 60 महीने जागने वाली सरकार चाहिए। गहलोत पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि यहां आदिवासियों पर जुल्म हो रहा है। मोदी ने कहा कि राजस्‍थान में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। नरेन्‍द्र मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि कुछ सभाएं ऐसी होती हैं जहां रुकने के लिए कहा जाता हैं लेकिन हमारे यहां तो रैली के लिए जगह ही कम पड़ जाती है। इसके बाद मोदी ने कांग्रेस पर भ्रष्‍टाचार में सिर तक लिप्‍त होने का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने तीनों लोक में भ्रष्टाचार फैलाया है।

उदाहरण पेश करते हुए उन्‍होंने बताया कि कांग्रेस ने पाताल लोक में सबमरीन घोटाला, मैदान में कोयला घोटाला, खेल में घोटाला, रेल में घोटाला से लेकर पता नहीं कितना घोटाला किया है। सीधे शब्‍दों में बोलते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने खेल से लेकर रेल तक में, खेत से लेकर रेत तक में और हवा में 2 जी घोटाला किया है। नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि मैं जनता के दिल में बैठा हूं और काग्रेस मोटी चमड़ी की पार्टी है जो 2014 में नहीं आने वाली है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+