65वां गणतंत्र दिवस आज: राष्ट्रपति ने फहराया तिरंगा, राजपथ पर मनोरम झांकी

राष्ट्रपति के साथ मुख्य अतिथि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और रक्षा मंत्री ए के एंटनी सहित तमाम लोग मौजूद थे। इसके साथ हीं राजपथ पर देश भर की झांकियों की झलक देखने को मिल रही है। राजपथ पर ब्रह्मोस मिसाइल की झलक पेश की गई। इस वक्त सेना की अलग-अलग रेजिमेंट की परेड निकली। गणतंत्र दिवस की परेड के लिए राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के लगभग 25 हजार जवान राजधानी के चप्पे चप्पे पर निगरानी रख रहे हैं। सुरक्षा कर्मी भीड़ भाड़ वाले बाजारों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और अन्य संवदेनशील संस्थानों एवं स्थलों पर खास नजर रख रहे हुए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय निगरानी सेंटर स्थापित किए गए हैं। 1600 सीसीटीवी कैमरों की मदद से राजपथ से लालकिला पर हर पल नजर रखी जा रही है।जापानी
जापान के प्रधानमंत्री ने गणतंत्र दिवस परेड का अवलोकन किया
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने 65वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर गणतंत्र दिवस परेड का अवलोकन किया। अबे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के साथ राजपथ के सलामी मंच पर पहुंचे। वहां उनका स्वागत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किया। अबे का परिचय तीनों सेनाओं के प्रमुखों और अन्य गणमान्य अधिकारियों से कराया गया और उसके बाद उन्हें राष्ट्रपति के दाहिने ओर बैठाया गया। राजपथ पर परेड शुरू होने से पहले राष्ट्रध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान की धुन बजाई गई।












Click it and Unblock the Notifications