ताकतवर देश बनने के लिए सेना का सामर्थ्यवान होना जरुरी: मोदी
नई दिल्ली। उरी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा सर्जिकल ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद आज पहली बार इशारों-इशारों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उसकी चर्चा कर दी। मोदी ने न केवल सेना की तारिफ की बल्कि पाकिस्तान पर निशाना भी साधा।

मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती के मौके पर भारतीय सेना की तारिफ करते हुए कहा कि इस साल की विजयादशमी बेहद खास है। मोदी ने कहा कि ताकतवर देश बनने के लिए सेना को अत्यंत सामर्थ्यवान होना चाहिए।
मोदी ने भारत को ताकतवर बताया तो वहीं पाकिस्तान पर चुटकी देते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति व्यायाम कर रहा हो तो उससे पड़ोसी को चिंतित नहीं होना चाहिए। वह व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के लिए व्यायाम करता है।
मोदी ने इस मौके पर विपक्षी दलों द्वारा सार्जिकल स्ट्राइक पर उठाए जा रहे सवालों को लेकर पलटवार करते हुए कहा कि दुनिया बदली है। शीत युद्ध जैसे दो ध्रुव व निर्गुट का अब अर्थ नहीं रह गया है। मोदी ने कहा कि हमारे देश को भी सामर्थ्यवान होना चाहिए। मोदी ने कहा कि ये काम सवा सौ करोड़ देशवासियों के साथ संकल्प के साथ करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications