Kareena's Christmas Party: बेहद हसीन हैं अदार पूनावाला की पत्नी नताशा, करीना की पार्टी में आईं नजर

Natasha & Adar Poonawalla joins Kareena Kapoor Khan's Christmas Party: गर्भवती करीना कपूर ने एक दिन पहले अपने घर पर ग्रैंड क्रिसमस पार्टी रखी थी, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले नजर आए। पार्टी की तस्वीरें खुद करीना ने ही अपने इंस्ट्रागाम में शेयर की है। इस पार्टी में सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) और उनकी पत्नी नताशा पूनावाला (Natasha Poonawalla) भी नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इन दिनों अदार पूनावाला और उनकी कंपनी 'कोरोना वैक्सीन' को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं।

करीना की बहुत क्लोज फ्रेंड हैं नताशा पूनावाला

करीना की बहुत क्लोज फ्रेंड हैं नताशा पूनावाला

मालूम हो नताशा पूनावाला अभिनेत्री करीना की बहुत क्लोज फ्रेंड में से एक हैं। वो 'पेज 3' Personality के रूप में जानी जाती हैं। अंबानी से लेकर अमिताभ तक यानी कि बॉलीवुड की हर नामचीन हस्तियों की पार्टी में नताशा दिखाई पड़ती हैं। हद से ज्यादा हसीन नताशा पूनावाला लंदन के मशहूर 'लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स' से ग्रैजुएट हैं और इस वक्त Villoo Poonawalla Foundation की चेयर पर्सन हैं।

अदार और नताशा की मुलाकात लंदन में ही हुई थी

अदार और नताशा की मुलाकात लंदन में ही हुई थी

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक अदार और नताशा की मुलाकात लंदन में ही हुई थी, अदार तब लंदन की वेस्टमिंस्टर यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे। दोनों के बीच दोस्ती हुई और उसके बाद दोनों को प्यार हो गया और इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया और फिर फैमिली की सहमति से दोनों ने साल 2006 में शादी कर ली। अरबों की प्रॉपर्टी के मालिक अदार और नताशा की शादी में बॉलीवुड, बिजनेस और राजनीति के क्षेत्र की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत थी, इस शादी के काफी चर्चे हुए थे। दोनों को शादी से दो बच्चे हैं।

सबसे बड़ी 'वैक्सीन' मेकर कंपनी के सीईओ हैं अदार पूनावाला

सबसे बड़ी 'वैक्सीन' मेकर कंपनी के सीईओ हैं अदार पूनावाला

आपको बता दें कि सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने चेक रिपब्लिक की पोलियो डोज मेकर कंपनी नानोठेरापयूटिक्स (Nanotherapeutics)को 521 रुपए करोड़ में खरीदा था, जिसके बाद बिजनेसमैन अदार पूनावाला दुनिया की सबसे बड़ी 'वैक्सीन' मेकर कंपनी के सीईओ बन गए ।

 डॉ. साइरस सोली के बेटे हैं अदार पूनावाला

डॉ. साइरस सोली के बेटे हैं अदार पूनावाला

गौरतलब है कि सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) डॉ. साइरस सोली पूनावाला के बेटे हैं। साइसर पूनावाला को 'भारत के वैक्सीन किंग' के रूप में जाना जाता है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया भारतीय बायोटेक कंपनी है, ये कंपनी बाल चिकित्सा टीके बनाती है, ये टीके वो 165 से अधिक देशों में निर्यात करती है।

पूनावाला की कुल संपत्ति $ 11.4 अरब है

पूनावाला की कुल संपत्ति $ 11.4 अरब है

फोर्ब्स जून 2020 की रैंकिंग के अनुसार, पूनावाला की कुल संपत्ति $ 11.4 अरब है और वह भारत के 7 वें सबसे अमीर व्यक्ति और दुनिया के 165 वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। साल 2005 में उन्हें 'पद्मश्री' से सम्मानित किया गया था।

'जनवरी से शुरू हो सकता है कोरोना का टीकाकरण'

'जनवरी से शुरू हो सकता है कोरोना का टीकाकरण'

पूरा भारत कोरोना महामारी से जूझ रहा है, हर किसी को बस इसकी वैक्सीन का इंतजार है। ऐसे में ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर कोरोना की वैक्‍सीन विकसित करने में जुटे भारत के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के सीईओ अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) के बयान ने लोगों के बीच उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा है कि जनवरी 2021 से भारत में टीकाकरण अभियान भी शुरू हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+