फिर फिसली नसीमुद्दीन सिद्दीकी की जुबान, कांग्रेस के मंच पर 'गाए बसपा के गीत'
Recommended Video

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वाले नसीमुद्दीन सिद्दीकी को अभी भी अपनी पुरानी पार्टी भूल नहीं रही है। दरअसल गुरुवार को नसीमुद्दीन कांग्रेस में शामिल हो गए, इस दौरान बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह बसपा में आ गए हैं, हालांकि जल्द ही सिद्दीकी को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने अपनी गलती सुधारते माफी मांग ली। जिस वक्त नसीमुद्दीन कांग्रेस में शामिल हुए उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद सहित कई बड़े नेता मौजूद थे।

सदस्यता शुल्क गबन करने के चलते बसपा से निष्कासित
बहुजन समाज पार्टी में मायावती के बाद नंबर दो की भूमिका निभाने वाले नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मायावती पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिस वक्त नसीमुद्दीन ने बसपा का दामन छोड़ा था, उस वक्त वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी थे। उनपर आरोप था कि उन्होंने गायिजाबात सीट के प्रत्याशियों के सदस्यता शुल्क को जमा नहीं किया था, साथ ही कई अन्य वजहों के चलते उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। कांग्रेस में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन ने गुलाम नबी आजाद सहित तमाम नेताओं का शुक्रिया अदा किया।

कांग्रेस की जगह बसपा का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल होने के बाद नसीमु्द्दीन ने कहा कि मैं आभार व्यक्त करता हूं कि मुझे देश की सबसे बड़ी पार्टी में जगह मिली, जिसने देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई थी। अपनी गलती पर सफाई देते हुए नसीमुद्दीन ने कहा कि मैंने काफी लंबा समय बसपा में बिताया है, लिहाजा इस गलती को सुधारने में 34 मिनट तो लगेंगे ही। कांग्रेस में शामिल होने के साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी राष्ट्रीय बहुजन मोर्चा का कांग्रेस में विलय कर दिया।

गुलाम नबी ने किया बचाव
नसीमुद्दीन ने कहा कि दिलो-दिमाग में बसपा ही है, इसीलिए मैं गलती से कांग्रेस की जगह बसपा का नाम ले बैठा, इसके लिए मैं आप सब से माफी चाहता हूं। लेकिन एक बार गलती के बाद नसीमुद्दीन की जुबान फिर से फिसल गई और उन्होंने कहा कि हमारे बाप-दादाओं के दिल में बसपा रही है। हालांकि वह कांग्रेस का जिक्र करना चाहते थे, लेकिन उनकी जुबान से फिर से बसपा ही निकला। जिसके बाद खुद गुलाम नबी आजाद उनके बचाव में सामने आए और उन्होंने कहा कि उनकी गलती अभी एक महीने तक माफ है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने राहुल गांधी से भी मुलाकात की।












Click it and Unblock the Notifications