सेना के जवानों और पुलिस के बीच भिड़त, थाने में जमकर तोड़फोड़
नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में आज सेना के जवानों और पुलिसबल के बीच जमकर झड़प हुई। बताया जा रहा है कि पुलिस और सेना के जवान आपस में भिड़ गये। गुस्साये सेना के जवानों पुलिसबल का गुस्सा पुलिस स्टेशन पर उतारा और वहां जमकर तोड़फोड़ की है। सेना के जवानों द्खवारा पुलिस स्टेशन में तोड़-फोड़ की खबर मिलते ही भारी संख्या में वहां पुलिस फोर्स पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि ये जवान अपने अफसर के खिलाफ कार्रवाई से नाराज थे। जवानों के हमले में थाने के कुछ पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए जबकि दो महिलाकर्मी को बुरी तरह से चोट आई है। वहां मौजूद पुलिस के मुताबिक जवानों ने पहले तो पुलिस वैन पर हमला किया और फिर थाने पर पत्थर बरसाए।
सेना के जवानों और पुलिस के बीच हुई इस झड़प के बाद 10 जवानों के खिलाफ मामला दर्केज कर लिया गया है। गौरतलब है कि सेना के अफसर पर राजकाज में बाधा पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद इन जवानों ने पुलिस स्टेशन पर धावा बोला।












Click it and Unblock the Notifications