नसीरुद्दीन शाह ट्विटर पर नहीं हैं, पत्नी रत्ना पाठक ने कहा बंद नहीं हो रहा फेक अकाउंट
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री रत्ना पाठक ने सोमवार को अपने पति नसीरुद्दीन शाह के ट्विटर अकाउंट को लेकर सफाई दी है। उन्होंने साफ किया है कि नसीरुद्दीन का ट्विटर पर कोई अकाउंट नहीं है। दरअसल एक अनवेरिफाइड अकाउंट से नसीरुद्दीन शाह के नाम से कई ट्वीट किए गए थे, जिसमे मौजूदा कृषि कानूनों के बारे में टिप्पणी की गई थी। इस ट्विटर अकाउंट को तकरीबन 49 हजार लोग फॉलो करते हैं। यही नहीं ट्विटर अकाउंट पर नसीरुद्दीन शाह के इंटरव्यू का एक वीडियो साझा किया गया है जोकि नसीरुद्दीन शाह ने किसानों के समर्थन में सिटिजेंस फॉर जस्टिस एंड पीस कार्यक्रम में पिछले महीने दिया था।

Recommended Video
रत्ना पाठक ने कहा कि इस फेक ट्विटर अकाउंट की वजह से हमे काफी झुंझलाहट हो रही है, यह ट्विटर अकाउंट जुलाई 2019 से एक्टिव है। हमने ट्विटर और साइबर क्राइम सेल को इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन अभी तक यह ट्विटर अकाउंट एक्टिव है। रत्ना पाठक ने पीटीआई को बताया कि नसीरुद्दीन शाह का कोई भी ट्विटर अकाउंट नहीं है और हम इस फर्जी अकाउंट को रोक नहीं पा रहे हैं। रत्ना पाठक ने कहा कि हमने ट्विटर और साइबर क्राइम पुलिस को शिकायत की थी, ट्विटर से भी इसकी शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने कहा कि इसमे कुछ नहीं किया जा सकता है। कृप्या इस तमाशे को खत्म को खत्म करने में हमारी मदद करिए। बता दें कि इससे पहले फेसबुक पर भी नसीरुद्दीन शाह की प्रोफाइल मौजूद थी, लेकिन 2016 में जब खुद नसीरुद्दीन शाह फेसबुक पर आए और उनका अकाउंट वेरिफाई हुआ उसके बाद फेक प्रोफाइल हट गई।












Click it and Unblock the Notifications