जरा संभलकर...धरती की तरफ तेजी से बढ़ रहा है डरावना ऐस्टरॉइड, NASA ने बताई पृथ्वी से टकराने की तारीख
NASA Asteroid News: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने जानकारी दी है कि एक खतरनाक क्षुद्रग्रह यानी ऐस्टरॉइड के पृथ्वी से टकराने की प्रबल सांभावना है। नासा ने कहा है कि संभावित रूप से खतरनाक क्षुद्रग्रह के पृथ्वी से टकराने की 72% संभावना है।
नासा ने इसके साथ ये भी कहा है कि हम इसे रोकने के लिए पर्याप्त रूप से तैयार नहीं हो सकते हैं। असल में ऐस्टरॉइड या क्षुद्रग्रह हमारे सौर मंडल के निर्माण के बाद बचे चट्टानों के टुकड़े होते हैं। चार मीटर व्यास वाले लगभग आधा अरब ऐस्टरॉइड सूर्य की परिक्रमा करते रहते हैं।

ये भी पढ़ें- NASA को मिली बड़ी कामयाबी, 140 मिलियन मील दूर से आया लेजर मैसेज, क्या खुलेंगे अंतरिक्ष के बड़े राज?
NASA ने कहा- क्षुद्रग्रह के टकराने की संभावना 72 फीसदी है
नासा की की एक आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, नासा ने अप्रैल में पांचवां प्लैनेटरी डिफेंस इंटरएजेंसी टेबलटॉप का एक अभ्यास आयोजित किया था। अब 20 जून को नासा ने मैरीलैंड के लॉरेल में जॉन्स हॉपकिन्स एप्लाइड फिजिक्स लेबोरेटरी (एपीएल) में आयोजित अभ्यास का सारांश जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि इस दौरान इस क्षुद्रग्रह के टकराने की संभावना 72 प्रतिशत है।
नासा के अलावा, टेबलटॉप अभ्यास में विभिन्न अमेरिकी सरकारी एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के लगभग 100 प्रतिनिधि शामिल थे। हालांकि निकट भविष्य में कोई महत्वपूर्ण ऐस्टरॉइड का खतरा नहीं है। लेकिन ये अभ्यास संभावित रूप से खतरनाक क्षुद्रग्रह के खतरे का प्रभावी ढंग से जवाब देने की पृथ्वी की क्षमता का आकलन करने के लिए किया गया था।

नासा ने कहा कि इस काल्पनिक अभ्यास ने आने वाले जोखिमों, प्रतिक्रिया विकल्पों और सहयोग के अवसरों के बारे में अहम जानकारी दी है।
ये भी पढ़ें- 'धरती से दोगुना बड़ा है ये ग्रह...', NASA ने शेयर की ऐसी तस्वीर, जो देखे आप भी कहेंगे क्या चीज है ये
कब धरती से टकरा सकता है ऐस्टरॉइड?
वाशिंगटन में नासा मुख्यालय में ग्रह रक्षा अधिकारी एमेरिटस लिंडले जॉनसन ने कहा, "एक बड़ा ऐस्टरॉइड प्रभाव संभावित रूप से प्राकृतिक आपदा है, जिसके बारे में इंसान के पास वर्षों पहले भविष्यवाणी करने की तकीनीक तो है लेकिन इसे कैसे रोका जाए, इसपर खोज करने की जरूरत है। इसके लिए नासा नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट सर्वेयर (NEO सर्वेयर) विकसित कर रहा है।''

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर लगभग 14 सालों में पृथ्वी से टकराने की ऐस्टरॉइड की 72% संभावना थी। सटीक रूप से कहें तो 12 जुलाई 2038 तक पृथ्वी से ऐस्टरॉइड के टकराने की उम्मीद है।
NEO सर्वेयर एक इन्फ्रारेड स्पेस टेलीस्कोप है। इसे विशेष रूप से मानवता की क्षमता को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है ताकि पृथ्वी के निकट संभावित रूप से खतरनाक वस्तुओं को कई साल पहले खोजा जा सके, इससे पहले कि वे प्रभाव का खतरा बन जाएं। नासा का NEO सर्वेयर जून 2028 में लॉन्च किया जाएगा।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications