बाल-बाल बचे चंद्रबाबू नायडू, गाय बचाने में काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी मुखिया एन चंद्रबाबू नायडू (N Chandrababu Naidu) बाल-बाल बच गए। शनिवार को उनके काफिले की गाड़ दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चंद्रबाबू नायडू विजयवाड़ा से हैदराबाद जा रहे थे, तभी उनके काफिले के सामने गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने ब्रेक दवाया और गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गई।

हादसे चौटुप्पल मंडल के पास हुआ है। हादसा उस वक्त हुआ जब चंद्रबाबू नायडू हैदराबाद से अमरावती स्थित अपने आवास पर लौट रहे थे। विजयवाड़ा-हैदराबाद नेशनल हाइवे पर चौटुप्पल के पास डांडुमलकापुरम गांव के पास ये दुर्घटना घटी। हादसे पर चौटुप्पल पुलिस इंस्पेक्टर वेंकन्ना ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू के काफिले में 7 गाड़ियां शामिल थी। तीन गाड़ियां आगे और तीन पीछे चल रही थी। काफिले की पहली गाड़ी के सामने अचानक गाय आने के बाद ड्राइवर ने ब्रेक लगाया, जिसकी वजह से गाड़ियां आपस में टकरा गईं। चंद्रबाबू नायडू के काफिला हाईवे पर था, तभी गाड़ी के सामने गाय आ गई। हादसे में एस्कॉर्ट में मौजूद सुरक्षाकर्मियों को हल्की चोटें आईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं चंद्रबाबू नायडू अपने निवास पर लौट आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications