कर्नाटक में कांग्रेस को जीत दिलाने वाले इस रणनीतिकार ने संभाली राजस्थान की कमान, जानें कौन हैं नरेश अरोड़ा
karnataka chunav result 2023, कर्नाटक में कांग्रेस ने आज घोषित हुए रिजल्ट में 135 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की है।

कर्नाटक में कांग्रेस की एकतरफा जीत का सेहरा डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के सिर पर बंधा जा रहा है। लेकिन कांग्रेस की इस चुनाव कैंपेन में कई ऐसे चेहरे हैं। जो पर्दे के पीछे रहकर काम कर रहे थे। कांग्रेस ने कर्नाटक चुनावों में इलेक्शन मैनेजमेंट कंपनी डिजाइन बॉक्स को हायर किया था।
इलेक्शन मैनेजमेंट कंपनी डिजाइन बॉक्स नरेश अरोड़ा की है। वह कर्नाटक से पहले कांग्रेस के लिए 2019 का लोकसभा चुनाव, हरियाणा चुनाव, असम चुनाव का काम देख चुके हैं। हालांकि कांग्रेस ये सब चुनाव हार गई है। लेकिन अब नरेश अरोड़ा को कर्नाटक में बड़ी सफलता मिली है।
डिजाइन बॉक्स कर्नाटक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के साथ बीते दो सालों से काम का रही थी। चंडीगढ़ के रहने वाले नरेश अरोड़ा ने 2011 में एक अन्य पार्टनर के साथ डिजिटल मीडिया मार्केटिंग कंपनी के रूप में DesignBoxed की स्थापना की थी।
डिजाइन बॉक्स पहली बार तब चर्चा में आई थी जब कांग्रेस की प्रचार कमेटी ने 2019 में कंपनी को प्रचार की जिम्मेदारी में प्रमुख भूमिका के लिए चुना था। हालाकिं कंपनी का कैंपेन सफल नहीं रहा था। कंपनी ने पंजाब इलेक्शन में भी कांग्रेस के लिए प्रचार संभाला था।
कर्नाटक के बाद अब डिजाइन बॉक्स राजस्थान में कांग्रेस के लिए प्रचार संभाल रही है। नरेश अरोड़ा की टीम बीते दिसंबर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सचिन पायलट के साथ काम कर रही थी। कंपनी अशोक गहलोत के साथ भी कई प्रोजेक्ट में काम कर रही है।
मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, अशोक गहलोत और उनकी टीम के साथ कई बैठकों के बाद नरेश अरोड़ा ने राजस्थान में काम भी शुरू कर दिया है। जिसकी झलक हाल ही में राजस्थान सरकार के बजट में भी देखने को मिली थी। राजस्थान सरकार को "बचत, राहत, बजट" साथ बजट का प्रचार करने का सुझाव डिजाइन बॉक्स की ओर से दिया गया था।
कंपनी इसके इतर भी सुर्खियों में भी रही थी। 2021 में कंपनी के चंडीगढ़ और मोहाली स्थित ऑफिस में इककम टैक्स के अधिकारियों ने छापा मारा था। इस छापे को लेकर नरेश अरोड़ा ने कहा था कि, उन्हें और उनके साथियों को इसलिए निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि वो विपक्ष और मुख्य रूप से कांग्रेस के साथ काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications