मोदी की पत्नी को मिले भारत रत्न सम्मान: गोगोई

कांग्रेस नेताओं के बाद असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने नरेंद्र मोदी पर हमला किया है। गोगोई ने मोदी की पत्नी जशोदाबेन के लिए भारत रत्न की मांग करते हुए उन्हें त्याग और दर्द का प्रतीक बताया। गोगोई ने गुवाहाटी में कहा कि अगले 10 दिन में, मैं जशोदाबेन को भारत रत्न देने की सिफारिश करने वाला पत्र लिखने जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं जशोदाबेन को सैकड़ों बार सलाम करता हूं। जशोदाबेन महान भारतीय नारीवाद की प्रतीक और महान महिला हैं।
गोगोई ने उन्हें ना केवल भारत के लिए नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए त्याग और दर्द का प्रतीक करार दिया। गोगोई ने टिप्पणी की, उन्हें उनकी मौन पीड़ाओं के लिए नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए और शायद देश में किसी को भी उनके दर्द का अहसास नहीं है। मोदी की पत्नी का सम्मान रते हुए गोगोई ने कहा कि जशोदाबेन असली संन्यासिन हैं। कांग्रेसी नेता ने दावा किया, यह चुनावी मुददा नहीं बल्कि मानवीय मुददा है। गौरतलब है कि मोदी ने गुजरात की वडोदरा लोकसभा सीट से नामांकन भरते हुए पर्चे में जशोदाबेन को अपनी पत्नी बताया था। जिसके बाद उनका विरोध शुरु हो गया।










Click it and Unblock the Notifications