BJP की वेबसाइट पर सांसदों की लिस्ट से लापता मोदी का नाम

नरेन्द्र मोदी पहली बार सांसद बनें है, लेकिन भाजपा ने उन्हें अप ने वेबसाइट पर सांसदों की लिस्ट में शामिल नहीं किया है। भाजपा की वेबसाइट www.bjp.org पर सांसदों की सूची है, लेकिन इस सूची में मोदी की नाम नहीं है। जहां मोदी का नाम इस लिस्ट से गायब है तो वहीं दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे का नाम अब भी इस लिस्ट में शामिल है। इतना ही नहीं 2013 में मर चुके मध्य प्रदेश के विलासपुर से सांसद रहे दीलिप सिंह जुडीयों का नाम भी इस लि्ट में शामिल है।
वहीं मोदी सरकार में विदेश मंत्री का कार्यभार संभाल रही विदिशा की सांसद सुषमा स्वराज को अब तक इस वेबसाइट पर वोकसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर ही लिखाया जा रहा है। वहीं राज्यसभा की बात करें तो वेबसाइट के राज्यसभा कॉलम यानी bjpinrajyasabha.org में वित्त और रक्षा मंत्री अरुण जेटली को राज्यसभा सांसद के तौर पर दिखाया गया है।
लेट लतीफी इतनी ही नहीं है। लापरवाही के कई नमूने आपको भाजपा की वेबसाइट पर देखने को मिल जाएगी। उत्तर प्रदेश की जिस सीट को जीतकर पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह आए है, उस लखनऊ के सांसद के तौर पर अब तक लालजी टंडन का ही नाम दर्ज है। एक के बाद एक गलतियां अपको भाजपा की इस वेबसाइट पर देखने को मिल जाएगी। जसवंत सिंह जो कि भाजपा से निकाले जा चुके है, उन्हें यहां बाड़मेर से सांसद के तौर पर दिखाया गया है।
वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र को भाजपा ने अपने खाते में दिखाया है। रामाकांत यादव को आमजगढ़ का सांसद बताया गया है। भाजपा की इस ऑपिशियल वेबसाइट पर एक के बाद एक कई गलतियां है या यूं कहें कि इसे अपजेट नहीं किया गया है। अगर ऐसा है तो इस से भाजपा की लापरवाही झलकती है। जब इस बारे में भाजपा के नेताओं से संपर्क किया गया तो उन्होंने अपनी गलती मान ही और जल्द से जल्द इसे ठीक करने की बात कही हैं। हलांकि खबर लिखे जाने से वेबसाइट को अपडेट नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications