बागी को गए वरुण गांधी, करने लगे मोदी का विरोध

अपने पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की रैली में लाखों की भीड़ जुटने का दावा करने वाली पार्टी की वरुण गांधी पोल खोल दी है। वरुण ने खुलासा किया है कि कोलकाता में हुई नरेंद्र मोदी की जनचेतना रैली में असल में केवल 40 -50 हजार लोग ही आये थे।
दरअसल, हाल ही में कोलकाता का ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मोदी की जनचेतना रैली से भरा हुआ था जिसके बाद भाजपा ने दावा किया कि मोदी की रैली में दो लाख लोग आये थे मोदी की रैली से पहले इसी ग्राउंड पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली हुई थी जिसमे लाखों की भीड़ उमड़ी थी| मोदी ने भी अपने भाषण में रैली में उमड़ी भीड़ की तरफ इशारा किया था, लेकिन वरुण गांधी ने मोदी और दूसरे भाजपा नेताओं के दावों की हवा निकाल दी|
भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रभारी वरुण गांधी ने कहा कि रैली की कामयाबी को ओके कहा जा सकता है, मेरी प्रतिक्रिया बेहतरीन इसलिए नहीं हैं क्योंकि आपके आंकड़े गलत हैं। रैली में दो लाख लोग नहीं बल्कि मात्र 45 से 50 हजार शामिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications