नरेंद्र मोदी ने दी आडवाणी को दी जन्मदिन की बधाई

Modi Advani
नई दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। आडवाणी शुक्रवार को 86 साल के हो गए।

मोदी ने शुक्रवार सुबह बहराइच (उत्तर प्रदेश) रैली के लिए रवाना होने से पहले आडवाणी से मुलाकात कर उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। मोदी, आडवाणी के साथ 15 मिनट तक रहे। लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म आठ नवंबर 1927 को कराची में हुआ था, जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। मोदी ने आडवाणी से मुलाकात के पहले ट्विटर पर लिखा, "आडवाणी जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। वह हमेशा हमारे लिए एक प्रेरणा हैं।"

भाजपा द्वारा मोदी को पार्टी चुनाव अभियान का प्रबंधक बनाए जाने के बाद आडवाणी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि बाद में आडवाणी ने पार्टी के निर्णय को स्वीकार लिया और उसके बाद से दोनों नेता साथ साथ कई कार्यक्रमों और समारोहों में मंच साझा करते नजर आ चुके हैं। भााजपा ने सितंबर महीने में मोदी को पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया और आडवाणी ने भी मोदी का समर्थन किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+