नरेंद्र मोदी की राजनीतिक पाठशाला में भाजपा सांसद सीखेंगे विकास के गुण

narendra modi class
नई दिल्‍ली। फरीदाबाद के सूरजकुंड में 28 व 29 जून को आयोजित होने वाले भाजपा सांसदों की पाठशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली क्लास होगी। दो दिनों तक चलने वाली भाजपा सांसदों के प्रशिक्षण में वह सिर्फ पहले दिन आधे घंटे में साथियों को संसद की मर्यादा, नैतिकता व कामकाज के तौर तरीकों की जानकारी देंगे।

हरियाणा भाजपा के प्रदेश सचिव संदीप जोशी के मुताबिक, प्रधानमंत्री दिल्ली से सीधे हेलीकॉप्टर द्वारा कार्यक्रम स्थल पर सुबह 8:25 पर पहुंचेंगे। उसके बाद 9:00 बजे सभी सांसदों के साथ उनका ब्रेकफास्ट होगा। आधे घंटे यहां बिताने के बाद वह इस कार्यक्रम का उद्घाटन कर सीधे सांसदों से संवाद स्थापित करेंगे। प्रधानमंत्री 10:20 बजे हेलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी की सूरजकुंड में 28 और 29 जून को लगने वाली राजनीतिक पाठशाला को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं। पूरे सूरजकुंड को एसपीजी ने अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है, जबकि बृहस्पतिवार को पुलिस कमिश्नर एएस चावला ने भी कार्यक्रम स्थल का पूरे दलबल के साथ निरीक्षण करते हुए सुरक्षा का जायजा लिया।

28 व 29 जून को लगने वाली इस राजनीतिक पाठशाला में लोकसभा के 170 सांसद व राज्यसभा के 25 सांसद भाग लेंगे। इन सभी सांसदों को राजनीतिक मूल्यों का पाठ पढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद उपस्थित होंगे। ऐसे में एसपीजी व पुलिस कमिश्नर सुरक्षा के मामलों में किसी तरह की ढील नहीं बरतना चाहते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+