6 दिनों में मोदी को छठी का दूध याद करवा देंगे: लालू
पटना (मुकुन्द सिहं)। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने आज अंतिम चरण के प्रचार मे जाने से पहले फिर से नरेन्द्र मोदी को आड़े हाथ लेते हुए कहा की 6 दिन रह गया है 6 दिनों में पीएम मोदी को हम छठी का दूध याद करवा देंगे। वही आसाराम के साथ वायरल हुए वीडियो के बारे में लालू ने कहा कि कुछ साधु-संतों को छोड़ दिया जाए तो सब बीजेपी वाले ही लोग हैं।
आसाराम भी उसी पार्टी का है, जो रामलीला में सेक्स मामले में जेल में बंद है सब मंडली एक ही है। तो मधेशी आंदोलन को लेकर गहरा दुख और शोक संवेदना प्रकट करते हुए दरभंगा में युवक की मौत पर लालू ने कहा कि यह बहुत बुरा हुआ है। हम भगवान से उसकी आत्मा की शांति का दुआ करेगें।













Click it and Unblock the Notifications