अमेठी अब 'मेड इन अमेठी राइफल AK-203' के नाम से जाना जाएगा- पीएम मोदी

लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई योजनाओं की शुरुआत की। इस दौरान पीएम ने कहा कि जिन्होंने हमे वोट दिया वो भी हमारे हैं और जिन्होंने हमे वोट नहीं दिया वो भी हमारे हैं। जिस क्षेत्र में हमे जीत मिली वो भी हमारा है और जहां हम नहीं जीते वो भी हमारा है। पीएम ने कहा कि अमेठी अब मेड इन अमेठी एके 203 के नाम से जाना जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब यहां के लोग बिजली के लिए जूझ रहे थे तो उनके घर में घी के दिए जल रहे थे। ईरानी ने कहा कि दिल्ली में एक बार फिर से मोदी सरकार बनेगी। लोग जानते हैं दिल्ली की सरकार नामदार की नहीं बल्कि कामदार की है।

modi

वंश और विरासत को आगे बढ़ाया गया

अमेठी के विकास के नाम पर आपकी भावनाओं से खेला गया। जब वंश और विरासत को विस्तार देना ही एकमात्र लक्ष्य बन जाता है तो देश का हित पीछे छूट जाना स्वाभाविक हो जाता है। मैं एक टीवी रिपोर्ट देखी उसमे एक दलित बस्ती की रिपोर्ट दिखाई गई। 2008 में दलितों को जो घर दिए गए थे वह 10 सालके भीतर ही गिरने की स्थिति में आ गए। अमेठी के लोगों के साथ किस तरह का बर्ताव किया गया आप इसके गवाह हैं। हमने पीएम आवास योजना के तहत अमेठी में 9000 घरों का निर्माण किया गया है।

बुलेट प्रूफ जैकेट के लिए तरसाया गया

हमारे वीर जवानों को बुलेट प्रूफ जैकेट के लिए तरसाया गया। जवानों ने 2009 में सेना ने मांग की थी कि उन्हें बुलेट प्रूफ जैकेट मुहैया कराई जाए, लेकिन यह नहीं किया गया। 2009 से लेकर 2014 तक पांच साल तक सेना के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं खरीदी गई। हमारी सरकार ने 2.30 लाख बुलेट प्रूफ जैकेट खरीदने का आदेश दे दिया।

जवानों की मदद करेगी फैक्ट्री

मेड इन अमेठी की राइफले हमारे जवानों को बहुत बड़ी मदद करेगी। आगे जाकर के यहां जो राइफल बनेगी वो दुनिया के दूसरे देशों में भी निर्यात की जाएगी। इसलिए यह फैक्ट्री अमेठी के नौजवानों के लिए रोजगार के नए रास्ते खोल रही है। आज से जो काम यहां शुरू हो रहा है, यह काम 8-9 साल पहले शुरू हो जाना चाहिए था। कोरबा की इस फैक्ट्री को इसलिए ही बनाया गया था कि यहां आधुनिक राइफल बनाया जाए। लेकिन इसकी पूर्ण क्षमता का इस्तेमाल नहीं किया गया।

कोरबा में बनेंगे आधुनिक हथियार

कोरबा की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में सबसे आधुनिक बंदूक का सबसे नवीन हथियार हमारे अमेठी में बनाया जाएगा। ये राइफलें रूस और भारत का साझा वेंचर मिलकर बनाएगा। मैं अपने और भारत के करीबी दोस्त राष्ट्रपति पुतिन का आभार प्रकट करता हूं। यह वेंचर उनके सहयोग और शुभकामनाओं से ही संभव हुआ है। इस वेंचर से जुड़े रूसी मित्रों को भी मैं धन्यवाद, बधाई और इसकी सफलता के लिए बधाई देता हूं।

इसे भी पढ़ें- पीएम मोदी की छाती 56 इंच नहीं बल्कि 156 इंच की है- राम विलास पासवान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+