पहले युवा अब वरिष्ठ नेताओं को कैबिनेट में तवज्जो
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी की ओर से कैबिनेट विस्तार यह साफ हो गया है कि लोकसभा में भारी जीत के बाद नरेंद्र मोदी बखूबी समझ गए हैं कि वरिष्ठ नेताओं को खुश किए बगैर एजेंडा आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। मोदी ने कैबिनेट का विस्तार करते हुए वरिष्ठ नेताओं को केंद्र मंत्री बनाया है।

मोदी की कैबिनेट में शामिल हुए नए चेहरों में पश्चिम बंगाल के सांसद बाबुल सुप्रियो और फतेहपुर से पहली बार चुनी गईं सांसद साधवी निरंजन ज्योति ऐसा चेहरा हैं जिनकी उम्र पचास वर्ष से कम है। नहीं ज्यादातर नेताओं की आयु पचास वर्ष से ज्यादा की है।
हरियाणा से विरेंद्र सिंह, सुरेश प्रभु, बंडारु दत्तात्रेय, गिरिराज सिंह, मनोहर पर्रिकर, मुख्तार अब्बास नक्वी, आदि नेता कैबिनेट में शामिल किए गए हैं। जिनकी उम्र पचास वर्ष से ज्यादा है।
गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने अपनी शुरूआती कैबिनेट में युवा चेहरों को मौका दिया था। नरेंद्र मोदी ज्यादा तर युवाओं को ही प्रोत्साहित कर रहे थे। जिसके बाद भाजपा से जुड़े वऱिष्ठ नेताओं में नाराजगी पनपने की भी अटकलें लगाई जा रही थीं। ऐसे में मोदी की ओर से कैबिनेट विस्तार कर वरिष्ठ नेताओं के हाथों में कमान सौंपने के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी वरिष्ठ औऱ काबिल नेताओं को नाराज होने देना नहीं चाहते।












Click it and Unblock the Notifications