पटेल जयंती पर दौड़ा भारत, जानिए कौन सी शपथ दिलायी नरेंद्र मोदी ने
नई दिल्ली। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को 'रन फॉर यूनिटी' दौड़ का आयोजन किया गया, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई। विजय चौक पर दौड़ के लिए हरी झंडी दिखाने के बाद मोदी राजपथ पर चलते हुए इंडिया गेट तक गए। दौड़ से ठीक पहले मोदी ने देशवासियों को एक शपथ दिलाई।

क्या है वो शपथ
"मैं सत्यनिष्ठा से यह शपथ लेता हूं कि मैं स्वयं को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए समर्पित करता हूं और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जिसे सरदार पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्य द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपने योगदान का सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं।"
बापू के बिना पटेल अधूरे
प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि "महात्मा गांधी सरदार पटेल के बिना अधूरे नजर आते हैं। यह एक अद्भुत जोड़ी थी, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन को मजबूती दी थी। अपने सिद्धांतों के आधार पर देश को इतिहास और विरासत को विभाजित नहीं करना चाहिए।"
मोदी ने कहा "जो देश इतिहास को भूल जाता है, वह इतिहास नहीं बना सकता, इसलिए आकांक्षाओं से भरे देश, एक देश जिसके युवा सपनों से भरे हैं, उसके लिए हमें अपने ऐतिहासिक हस्तियों को नहीं भूलना चाहिए। देश को अपने सिद्धांतों के आधार पर अपने इतिहास और विरासत को विभाजित नहीं करना चाहिए। आज प्रेरणा का दिन है, जब हम सरदार पटेल को याद कर रहे हैं।"
पटेल के योगदान को नहीं भूल सकता भारत
मोदी ने कहा, "ब्रिटिश सल्तनत भारत को टुकड़ों में बांटना चाहती थी, लेकिन सरदार पटेल ने 550 रियासतों को एक राष्ट्र में तब्दील कर दिया। अपने इस कौशल, दृष्टिकोण और देशभक्ति से सरदार पटेल ने देश को एक कर दिया। हम आजाद भारत को एक करने में उनके योगदान को नहीं भूल सकते।"
इससे पहले मोदी ने पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी के साथ इस दौरान रक्षा व वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू, दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग भी मौजूद थे। सभी नेताओं ने संसद भवन के नजदीक पटेल चौक पर सरदार पटेल की बड़ी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
मोदी का भाषण वीडियो में












Click it and Unblock the Notifications