भाजपा में बैठकों का दौर जारी, मोदी ने की RSS प्रमुख के साथ मुलाकात

भाजपा नेता वैंकेडेया नायडू ने साफ किया कि मंत्रिमंडल की संरचना तैयार करने में आरएसएस की अहम भूमिका होगी। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान नए मंत्रिमंडल का खाका तैयार किया जाएगा और नई सरकार में किसकी क्या भूमिका होगी, यह तय किया जाएगा। माना जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल के गठन में संघ नेताओं की भी राय ली जाएगी।
बताया जाता है कि मोदी आज आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मिलेंगे लेकिन भागवत इस समय कोलकाता में हैं और उनके देर शाम तक लौटने का कार्यक्रम है। भाजपा नेताओं के साथ मोदी की पहली बैठक गुजरात भवन में प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इसी बैठक में गुजरात के नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा नरेंद्र मोदी का पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने का भी कार्यक्रम हैं। वहीं नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने से पहले की औपचारिकता पूरी करने के लिए भाजपा संसदीय दल 20 मई को होने वाली अपनी बैठक में उन्हें अपना नेता चुनेगा।












Click it and Unblock the Notifications