प्रधानमंत्री आज पीएम विश्वकर्मा योजना का करेंगे शुभारंभ
विश्वकर्मा जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम विश्वकर्मा की शुरुआथ करने का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने शनिवार को ट्वीट करके इसका ऐलान किया। पीएम मोदी ने ट्वीट करके लिखा, सामाजिक जीवन में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हमारे हुनरमंद भाई-बहनों की खुशहाली और समृद्धि के लिए हम निरंतर प्रयासरत रहे हैं।
इसी कड़ी में कल विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर हमें 'पीएम विश्वकर्मा' को शुरू करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। इस योजना से ना सिर्फ देशभर के कारीगरों और शिल्पकारों का कौशल निखरेगा, बल्कि हमारे इन परिवारजनों की बनाई चीजों को दुनियाभर में नई पहचान भी मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे दिल्ली में इंडिया कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में इस योजना की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इस बाबत जो जानकारी दी गई है उसमे कहा गया है कि प्रधानमंत्री निरंतर पारंपरिक शिल्प से जुड़े लोगों की सहायता करते आए हैं। उनका फोकस ना सिर्फ कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक रूप से मदद करना बल्कि स्थानीय उत्पादों, कला और शिल्प के जरिए देश की विविध विरासत को बनाए रखना है।
पीएम विश्वकर्मा की बात करें तो इस योजना के तहत 13000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यह पूरी तरह से केंद्र सरकार की योजना है जिसका पूरा वह केंद्र ही करेगा। इस योजना के तहत विश्वकर्मा कॉमन सर्विस सेंटर पर बायोमीट्रिक के जरिए फ्री में रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। उन्हें पीएम विश्वकर्मा सर्टिफिकेट, आईडी कार्ड, प्रशिक्षण, 15000 रुपए की टूलकिट, एक लाख रुपए तक का क्रेडिट सपोर्ट और एक लाख रुपए महज 5 फीसदी की ब्याज पर दी जाएगी।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य गुरु-शिष्य परंपरा, अपने हाथ से या फिर औजारों से काम करने वाले पारंपरिक कौशल से जुड़े लोगों को मजबूत करना और उन्हें पोषित करना है। इससे शिल्पकारों की उत्पाद सेवा और गुणवत्ता में सुधार होगा।












Click it and Unblock the Notifications