लखनऊ या फिर वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे नरेंद्र मोदी

इंडिया टुडे के अनुसार अंतिम निर्णय 15 जनवरी के बाद लिया जाएगा, जिसे हिंदू कैलेंडर के अनुसार अच्छा वक्त माना जाता है। लखनऊ सीट से भाजपा के लिए अटल बिहारी वाजपेयी और वाराणसी से मुरली मनोहर जोशी लड़ चुके हैं। आरएसएस और भाजपा ने इसका फैसला करने की जिम्मेदारी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को दे रखी है।
पार्टी नेताओं को यकीन है कि अपनी हिंदुत्ववादी छवि के कारण मोदी वाराणसी से चुनाव जीतने में कामयाब रहेंगे वहीं लखनऊ में भी भाजपा को कामयाबी मिलती रही है। ऐसा कहा जा रहा है उत्तर भारत में अपने जनाधार को मजबूत करने केलिए मोदी एक रथ यात्रा भी करेंगे। यह ध्यान देने योग्य है कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं, जिस पर काम करने के लिए मोदी ने अपने खास सिपहसालार अमित शाह को प्रदेश भेज दिया है। बताया जा रहा है कि प्रत्याशियों को वोट देने का फैसला पार्टी बहुत सोंच समझकर कर रही है।
पार्टी उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा विरोधी माहौल को भी भुनाने की भी कोशिश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications