28 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को करेंगे संबोधित
Narendra Modi to address World Economic Forum: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा विश्व के बड़े नेता भी इस फोरम को संबोधित करेंगे, जिसमे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी शामिल हैं। यह फोरम दावोस में छह दिन ऑनलाइन चलेगा जोकि आज से शुरू हो रहा है। माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम में 1000 नेता शिरकत करेंगे, जिसमे देशों के प्रमुख, बड़ी कंपनियों के सीईओ, चेयरमैन भी हिस्सा लेंगे। साथ ही इस फोरम में कोरोना काल में इकोनॉमिक, पर्यावरण, समाज, तकनीकी चुनौती पर चर्चा की जाएगी।
Recommended Video

WEF की ओर से कहा गया है कि जी-20 समिट के मुखिया की ओर से 15 संबोधन होंगे, जिसे इन देशों के राष्ट्राध्यक्ष संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को अपना संबोधन देंगे। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, पेट्रोलियम एंव स्टील मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, आनंद महिंद्रा, सलिल पारेख और शोभना कामिनेनी भी भारत की ओर से इस फोरम में अपना संबोधन देंगी।
आज शाम से शुरू हो रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में स्वागत संबोधन WEF के फाउंडर और एग्जेक्युटिव चेयरमैन क्लास श्वॉब करेंगे, इसके बाद स्विस कॉन्फेडेरेशन के अध्यक्ष गाय पर्मालिन भी फोरम को संबोधित करेंगे। चीन के राष्ट्रपति शीन जिनपिंग सोमवार को फोरम को संबोधित करेंगे। मंगलवार को साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रैंफोसा, यूरोपियन कमिशन के अध्यक्ष उर्सुला वो डेर लेयेन, जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों और आईएमएफ की चीफ क्रिस्टलीना जॉर्जिया भी इस फोरम को संबोधित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications