आने दो 16 मई बांग्लादेशियों को पाकिस्तान भेज देंगे : मोदी

यह भी पढ़ें - युवराज का 'सच'
उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी वोटबैंक की राजनीति कर रहीं हैं। उन्होंने इस मिश्रित आबादी वाले निर्वाचन क्षेत्र में ममता पर निशाना साधते हुए कहा, 'आप वोटबैंक की राजनीति के लिए बांग्लादेशियों के लिए पलक पांवड़े बिछा रही हैं।' इस संसदीय क्षेत्र में बहुत बड़ी संख्या में हिंदी भाषी हैं जो यहां के जूट मिलों में मजदूरी करते हैं।
मोदी ने कहा, 'यदि बिहार से लोग आते हैं तो वे आपको बाहरी लगते हैं, यदि ओड़िशा से लोग आते हैं तो वे आपको बाहरी लगते हैं। यदि मारवाड़ी आते हैं तो आप उदास हो जाते हैं, लेकिन यदि बांग्लादेशी आते हैं तो आपके चेहरे चमक जाते हैं।'
उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी वोटबैंक की राजनीति के लिए देश के लोगों का अपमान कर रही हैं। मोदी बोले '35 साल में वामदलों ने जितना नुकसान पहुंचाया, आपने उससे भी ज्यादा नुकसान 35 महीने में किया।'नरेंद्र मोदी अपने अभियान के लिए भले ही दूसरे सहयोगियों के बड़बोलेपन पर आपत्ति जताते हों, पर उन्होंने इस बयान से राजनीति के दंगल में विवाद की एक नई जंग छेड़ दी है।












Click it and Unblock the Notifications