नेपाल में नेपाली बाद अब जापान में जापानी बोलने को तैयार नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली। अभी तक आपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेपाली, पंजाबी, असमी और कई क्षेत्रीय भाषाओं में बात करते हुए सुना है। अब आप तैयार हो जाइए नरेंद्र मोदी को जापानी में सुनने के लिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अगस्त को अपनी पहली जापान यात्रा पर रवाना होंगे। यहां पर भारत और जापान के बीच संबंधों को मजबूत करने के अलावा कई और अहम पहलुओं पर भी बात करेंगे।
अपने इस पहले दौरे पर नरेंद्र मोदी हो सकता है लोगों को जापानी में संबोधित करें। मोदी की ओर से की गई हालिया ट्वीट में इस बात की जानकारी मिलती है।
नरेंद्र मोदी की ओर से की गई इस ट्वीट में उन्होंने जानकारी दी है कि जापान में मौजूद उनके दोस्तों ने उनसे अनुरोध किया है कि वह जापान के लोगों से जापानी में सीधा संवाद करें।
मोदी ने इसके साथ ही जापानी भाषा में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे को जापानी भाषा में कुछ ट्वीट्स भी की हैं। मोदी ने इन ट्वीट्स के ट्रांसलेशन के लिए जपान के अपने दोस्तों का शुक्रिया भी अदा किया है।












Click it and Unblock the Notifications