पीएम साहब भारत का भूगोल तो कांग्रेस ने बदला है: मोदी

Narendra Modi
कच्छ। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कच्छ में एक अस्पताल के उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर जमकर हमला बोला। साथ ही कांग्रेस पार्टी को उसकी कमियां जमकर गिनायीं।

प्रधानमंत्री हम आपका सम्मान करते हैं, आपकी उम्र का आदर करते हैं, पद की गरिमा का भी आदर करते हैं। लेकिन सत्य कहना हमारी मजबूरी है। इसके लिये मैं पहले ही आपसे क्षमा मांग रहा हूं। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में हिन्दू मुस्लिम कंधे से कंधा मिलाकर लड़े थे। ये आपकी सरकार है आपकी विचार धारा है कि आप उसे स्वतंत्रता संग्राम कहने के बजाये आज भी पाठ्य पुस्तकों में उसे आप बगावत कहते हैं। अपने देश के लिये मरमिटने को बगावत कहना इतिहास से खिलवाड़ नहीं तो क्या है।

इससे पहले मनमोहन सिंह ने छत्तीसगढ़ में रैली के दौरान कहा था कि देश के कुछ नेता देश का भूगोल बदलने के प्रयास में हैं। इस पर मोदी ने कहा कि आपकी कांग्रेस ही तो थी, जिसके राज में देश का बंटावारा हुआ। आपकी पार्टी ही सरकार थी जिसके राज में कश्मीर के भाग पर पाकिस्तान ने कब्जा कर लिया। आपकी ही की पार्टी के राज में चीन ने भारत की भूमि पर कब्जा कर लिया। देश का भूगोल हम बदल रहे हैं, या आप बदल चुके हैं। आपकी पार्टी ने तो ऐसा भूगोल बदला कि आपका जन्म स्थान भी भारत में नहीं रहा।

नरेंद्र मोदी ने मुस्लिम नेता अबुल कलाम आजाद का जिक्र करते हुए कहा कि उस मुस्लिम नेता ने देश के लिये जंग लड़ी, कल उनकी 125वीं जयंती है, आपकी सरकार उनकी याद में क्या करने जा रही है, क्या इसका जवाब मनमोहन सिंह के पास है।

मोदी ने आगे कहा कि पं. जवाहर लाल नेहरू को जीवित रहते हुए भारत रत्न दिया गया, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को उनके मरने के बाद, लेकिन डा. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को भारत रत्न देने में इतनी देर क्यों लगायी गई। मरने के 23 साल बाद उन्हें भारत रत्न दिया गया। सच पूछिए तो पूरी कांग्रेस इस समय गांधी परिवार की भक्ति में डूबी हुई है और जब तक यह भक्ति जारी रहेगी, तब तक देश से दरिद्रता खत्म नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+