तमिलनाडु जाने से पहले मोदी ने लिया माता अमृतानंदामाई का आशीर्वाद

तिरुवनंतपुरम। भाजपा के पीएम कैंडिडेट आज दक्षिण भारत के दौरे पर हैं। बुधवार रात को केरल के अमृतापुरी पहुंचे, जहां उन्‍होंने माता अमृतानंदामाई का आशीर्वाद लिया और गुरुवार की सुबह माता के 60वें जन्‍म दिवस समारोह में हिस्‍सा लिया।

इस मौके पर नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए आतंकी हमलों की कड़ी आलोचना की। उन्‍होंने कहा कि शॉपिंग मॉल में, चर्च में और बॉर्डर पर जिस तरह आतंकियों ने मासूम लोगों की जानें ली हैं, वह इंसानियत नहीं है। यहां आश्रम कार्यरत लोग इस बात पर काम कर रहे हैं कि लोग कैसे सुरक्षित रहें। दुर्भाग्‍यवश बुरी सोच रखने वालों और आतंक के रास्‍ते पर चलने वाले लोग साधु-संतों से कुछ सीख नहीं पाते। आज जो लोग मानवता के लिये कार्य कर रहे हैं, वे असल मायने में सबसे श्रेष्‍ठ हैं।

अम्‍मा (माता अमृतानंदा) के जन्‍मदिन पर यह समारोह समाज के लिये है, किसी व्‍यक्ति विशेष के लिये नहीं। जब मां और शिक्षक मिल जाते हैं, तभी ऐसे आयोजन हो पाते हैं और फिर हम जैसे लोगों पर ज्ञान का अमृत बरसता है। मैं मानता हूं कि आज के परिवेश में मानव सेवा ही सबसे बड़ी माधव सेवा (ईश्‍वर की सेवा) है।

Modi

इससे पहले स्‍वदेशी जागरण मंच के समन्‍वयक स्‍वामिनाथन गुरुमूर्ति, नारायण धर्म पारिपलना के अध्‍यक्ष, विवेकानंद केंद्र के अध्‍यक्ष पी परमेश्‍वर समेत कई संतों ने भाषण दिये। इस मौके पर मोदी ने कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।

<center><center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/6dPpQn2Luq8" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center></center>

इस मौके पर मोदी ने माता अमृतानंदामाई के चार भाषाओं में- हिन्‍दी, तमिल, कन्‍नड़ और गुजराती सत्‍संग संग्रह का विमोचन किया। इस मौके पर अभिनेता व निर्माता शेखर कपूर भी पहुंचे। इससे पहले नरेंद्र मोदी स्‍वामी पद्मनभा के मंदिर भी गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+