Modi Cabinet 3.O: नए मोदी कैबिनेट की सूरत तैयार, जानिए किसके हिस्से जाएगा गृह मंत्रालय, कौन बनेगा रक्षा मंत्री
Modi Cabinet 3.O: मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो पूर्ण कार्यकालों के बाद गठबंधन सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए रविवार, 9 जून को शपथ लेने के लिए तैयार हैं।
शपथ लेने के साथ ही 73 वर्षीय नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की उपलब्धि की बराबरी कर लेंगे। पंडित नेहरू ने 1952, 1957 और 1962 के आम चुनावों में जीत हासिल की थी और लगातर तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे थे।

आंध्र प्रदेश से तेलुगु देशम पार्टी के लोकसभा सदस्य के राम मोहन नायडू और चंद्र शेखर पेम्मासानी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है जो रविवार को शपथ लेंगे।
टीडीपी के पूर्व सांसद गल्ला जयदेव की एक्स पर पोस्ट के अनुसार, नायडू, श्रीकाकुला लोकसभा सदस्य को कैबिनेट मंत्री का पद मिलेगा, जबकि गुंटूर के सांसद पेम्मासानी को राज्य मंत्री का पद मिलेगा।
मोदी ने सत्ता बरकरार रखी है, लेकिन लोकसभा चुनावों में भाजपा ने आश्चर्यजनक रूप से निराशाजनक प्रदर्शन किया है। उनकी सीटों की संख्या 303 से घटकर 240 रह गई है, जो बहुमत के आंकड़े 272 से काफी कम है।
अमित शाह और राजनाथ सिंह जैसे वरिष्ठ भाजपा नेताओं के अलावा पार्टी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा कैबिनेट को अंतिम रूप देने के लिए तेलुगु देशम पार्टी के एन चंद्रबाबू नायडू, जदयू के नीतीश कुमार और शिवसेना के एकनाथ शिंदे सहित सरकार में प्रतिनिधित्व के लिए सहयोगियों से परामर्श कर रहे हैं।
ऐसा मन जा रहा है कि शिक्षा और संस्कृति के अलावा गृह, वित्त, रक्षा और विदेश जैसे भारी-भरकम विभाग, मजबूत वैचारिक रंग वाले दो मंत्रालय, भाजपा के पास रहेंगे, जबकि उसके सहयोगियों को पांच से आठ कैबिनेट बर्थ मिल सकते हैं।
अमित शाह-राजनाथ सिंह को एक बार फिर मिल सकती है गृह और रक्षा मंत्रालय की कमान
पार्टी के भीतर जहां शाह और सिंह जैसे नेताओं को नए मंत्रिमंडल में शामिल होना तय माना जा रहा है, वहीं लोकसभा चुनाव जीतने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जैसे शिवराज सिंह चौहान, बसवराज बोम्मई, मनोहर लाल खट्टर और सर्बानंद सोनोवाल सरकार में शामिल होने के प्रबल दावेदार हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजनाथ सिंह को एक बार फिर रक्षा मंत्रालय की कमान सौंपी जा सकती है। जबकि गृह मंत्रालय एक बार फिर अमित शाह के पास रहने की संभावना है।
टीडीपी के राम मोहन नायडू, जेडी (यू) के ललन सिंह, संजय झा और राम नाथ ठाकुर, और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान उन सहयोगियों में से हैं जो नई सरकार का हिस्सा हो सकते हैं। सूत्रों ने कहा कि सिंह या झा में से किसी एक को जद (यू) कोटे से समायोजित किया जाएगा।
यह भी देखें: PM मोदी को हराने के लिए फ्रांस ने रची थी साजिश? भारत के सबसे भरोसेमंद पार्टनर पर सनसनीखेज आरोप












Click it and Unblock the Notifications