मोटेरा स्टेडियम का नरेंद्र मोदी किए जाने पर शिवसेना बोली- अब साफ हो गया कि कौन सरदार पटेल का अपमान कर रहा
मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार संभाल रही शिवसेना अपने पार्टी के मुख पत्र में लगातार केंद्र सरकार पर हमले कर रही है। शुक्रवार को शिवसेना ने सामना में अहमदाबाद में बने देश के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का नाम बदल कर नरेंद्र मोदी किए जाने को सरदार पटेल का अपमान बताया है।

Recommended Video
मोदी एक फकीर हैं, अपने सामान के साथ जंगल या हिमालय जाएंगे
शिवसेना ने ये भी लिखा कि "यह स्पष्ट है कि कौन पटेल के नाम को मिटाने की कोशिश कर रहा है। शिवसेना ने आगे तंज कसते हुए लिखा मोदी महान हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है लेकिन अगर मोदी भक्त सोचते हैं कि वह पटेल, गांधी, नेहरू या इंदिरा गांधी से बड़े हैं तो यह अंध भक्ति के अलावा कुछ नहीं है। आगे लिखा कि 'मोदी एक फकीर हैं, अपने सामान के साथ जंगल या हिमालय जाएंगे'। आगे कहा मोदी इस देश के पीएम हैं, इस युग के बहुत लोकप्रिय नेता हैं और उनकी पार्टी को लोगों द्वारा भारी बहुमत दिया गया है लेकिन यह लापरवाह होने का लाइसेंस नहीं है।आगे दावा किया कि पटेल का महत्वपूर्ण स्थान समाप्त हो गया है, कल नेताजी बोस समाप्त हो जाएंगे।
किसान आंदोलन को लेकर केंद्र पर कसा तंज
शिवसेना ने किसानों के विरोध को सरदार पटेल से जोड़ा और लिखा किसानों के विरोध पर केंद्र पर हमला करते हुए, शिवसेना ने इसे पटेल के साथ जोड़ते हुए कहा, "पटेल यह बताने के लिए पहले कांग्रेस अध्यक्ष थे कि वह एक किसान हैं। आज देश में किसानों के बारे में क्या? चार महीने बाद भी किसानों का आंदोलन जारी है, लेकिन केंद्र ने कुछ नहीं किया है।
मोटोरा स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी किया गया
बता दें अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े किक्रेट स्टेडियम का राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा बुधवार को उद्घाटन किया जिसे अहमदाबाद में 'नरेंद्र मोदी स्टेडियम' के रूप में जाना जाएगा। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेताओं और अन्य कई पार्टियों द्वारा टिप्पणियों की बाढ़ आ गई थी।
-
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला?












Click it and Unblock the Notifications