सोलापुर में बोले मोदी- हमने 'बीएसपी' की समस्या सुलझाने का वादा किया, इस पर काम भी करके दिखाया
सोलापुर। महाराष्ट्र के सोलापुर में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को कामों को लटकाने वाली पार्टी और भाजपा को काम करने वाला दल बताया। रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि क्षेत्र के लिए उन्होंने काम करने का वादा किया था और उन्होंने काम करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि हमने बीएसपी(बिजली , सड़क, पानी) की समस्या सुलझाने का वादा किया और हमने इसपर काम करके दिखाया। सोलापुर में करीब 3,168 करोड़ रूपए परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने ये बातें कहीं।

मोदी ने यहां कहा, पिछली बार जब मैं सोलापुर आया था तो मैंने कहा था कि यहां की बिजली, सड़क और पानी (बीएसपी) की समस्या को सुलझाने के लिए प्रयास किये जायेंगे और आज मुझे खुशी है कि इस दिशा में अनेकों कार्य किए जा रहें है। नये भारत में नयी व्यवस्थाओं के निर्माण का संकल्प भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लिया है, जिस स्तर पर और जिस गति से देश में काम हो रहा है उससे सामान्य जीवन को आसान बनाने में भी तेजी आयी है।
नागरिकता बिल पर पीएम ने रैली में कहा, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए मां भारती के बेटे-बेटियों, भारत माता की जय बोलने वालों को भारत की नागरिकता का रास्ता साफ गया है।
सवर्णों को आरक्षण पर मोदी ने कहा, कल लोकसभा में एक ऐतिहासिक बिल पास हुआ। सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण पर मुहर लगाकर सबका साथ-सबका विकास के मंत्र को और मजबूत करने का काम किया गया। हर वर्ग को आगे बढ़ने का मौका मिले और अन्याय की भावना खत्म हो इस संकल्प के साथ हम जनता के उज्जवल भविष्य के लिए समर्पित है। देश में आरक्षण के नाम कुछ लोगों द्वारा झूठ फैलाया जाता था कि दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को मिले आरक्षण को कम कर दिया जाएगा लेकिन हमनें कुछ कम किए बिना अतिरिक्त 10% आरक्षण देकर सबके साथ न्याय करने का काम किया है।

मोदी ने सोलापुर में करीब 3,168 करोड़ रूपए की परियोजनाओं की आधारशिला रखी है। मोदी ने प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत 1811.33 करोड़की आवासीय परियोजना की आधारशिला रखी, राष्ट्रीय राजमार्ग 211 (नया राष्ट्रीय राजमार्ग 52) पर सोलापुर उस्मानाबाद खंड में चार लेन के सड़क मार्ग का उद्घाटन किया। इसके अलावा भी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने किया।












Click it and Unblock the Notifications