दावनगेरे में मोदी ने कहा देश को लूट रहे हैं ये नकली गांधी

Narendra Modi
दावनगेरे। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के दावनगेरे में रैली को संबोध‍ित करते हुए कहा कि कांग्रेस जनता को लगातार गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि गांधी सरनेम लगा लेने से कोई गांधी नहीं बन जाता। सच पूछिए तो देश को ये नकली गांधी लूट रहे हैं।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस का अहंकार इतना बढ़ गया है कि उसे छोटी मोटी सजा की परवाह ही नहीं है। मोदी ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस की जनता को गुमराह कर रही है मैं उसकी कला से हैरान हूं।

मोदी ने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी आंध्र प्रदेश क्यों नहीं जाते? कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश को जख्म दिए हैं। कांग्रेस की लोकतंत्र में आस्था नहीं है। मोदी ने कहा कि लोकतंत्र के चार दुश्मन होते हैं। वंशवाद-परिवारवाद,जातिवाद,सम्प्रदायवाद और अवसरवाद लोकतंत्र के दुश्मन है। कांग्रेस में ये चारों गुण हैकांग्रेस एक परिवार की पार्टी है। कांग्रेस कहती है कि वह पार्टी नहीं विचार है तो क्या हम फालतू हैं। महात्मा गांधी के वक्त कांग्रेस सोच थी लेकिन अब गांधी के कारण कांग्रेस सोच में पड़ गई है।

राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेता कहते हैं कि भारत मधुमक्खी का छत्ता है। हम कहते हैं भारत हमारी माता है। आपकी सोच है गरीबी मन की अवस्था है। हमारी सोच है गरीब हमारे लिए दरिद्रनारायण है। इसकी सेवा ईश्वर की सेवा के बराबर है।

देखें लाइव वीडियो-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+