भारत-इजरायल के बीच संबंध मानवता के इतिहास में नया अध्याय लिखेगा- पीएम मोदी

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए कहा कि इजरायल के साथ कृषि क्षेत्र में किए गए 28 करार में से 25 करार को पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि हम कृषि कृषि क्षेत्र में सेंटर फॉर एक्सिलेंस को बढ़ावा दे रहे हैं। गुजरात के कच्छ में बने इस सेंटर को देखने के लिए 35 हजार लोग आ चुके हैं, यहां के कुछ लोगों को इजरायल से भी ट्रेनिंग मिली है। 21वीं सदी में दोनों देशों का साथ मानवता के इतिहास में नया अध्याय लिखेगा। एक दूसरे की संस्कृति का सम्मान हमे काफी आगे ले जाएगा, जियूस समुदाय के लोग गुजरात की संस्कृति में घुल-मिल गए हैं। भारत और इजरायल के संबंधों का विस्तार और बढ़े और मजबूत हो इसकी मैं कामना करता हूं।

narendra modi

किसान बड़ी उम्मीद से बीज बोता है

अहमदाबाद में आई क्रिएट सेंटर का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जब मैं पिछले वर्ष इजरायल गया था तो मैंने यह फैसला लिया था कि इजरायल के साथ इस नींव को और मजबूत होना चाहिए। उस वक्त से ही मैं अपने दोस्त बेंजामिन का भारत आने का इंतजार कर रहा था। आज वह यहां हैं और हम इस नींव की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब किसान एक छोटा सा बीज बोता है तो पौधा उगता है, आने वाली पीढ़ियां उस बड़े पेड़ का लाभ उठाती हैं। जब ऐसा होता है ति किसान की आत्मा अपने आपको काफी खुश महसूस करती है, हम भी इसी तरह की खुशी का अनुभव कर रहे हैं।

देश अपने आकार से नहीं इनोवेशन से आगे बढ़ता है

पीएम ने कहा कि जब कुछ साल पहले मैंने इस आई क्रिएट सेंटर को लॉच किया था तो मैंने सोचा था कि मैं इसे इजरायल से जोड़ुंगा, मेरी यह सोच थी कि इस संस्थान व युवाओं को इजरायल के अनुभव का लाभ मिलना चाहिए। इजरायल की तकनीक और आधुनिकता दुनियाभर में जानी जाती है, इजरायल ने इसे पूरी दुनिया को मुहैया कराया है, किसी देश का आकार उसे आगे नहीं ले जाता है, बल्कि उसके भीतर की तकनीक और आधुनिकता उसे आगे ले जाती है।

नए इनोवेशन की जरूरत

पीएम मोदी ने कहा कि हम इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं कि देश के पूरे सिस्टम को इनोवेशन फ्रैडली बनाएं, ताकि लोग नए आइडिया के साथ आगे आ सके, इन आइडिया के साथ इनोवेशन हो और इन इनोवेशन से नया भारत बने।
चार दिन पहले इसरो ने सैटेलाइट को लॉच करके पूरे देश को गौरान्वित किया था। इस तरह की सफलता की हमे जरूरत है, इसके पीछे कड़ी मेहनत, लगन और कई सपने हैं। इस तरह की ऊर्जा हमारे वैज्ञानिकों और युवाओं में भरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+