चुनाव में आगे निकली बीजेपी, लेकिन खिताब की रेस में फिसले मोदी

अमरीका की प्रतिष्ठित पत्रिका "टाइम के "पर्सन ऑफ द ईयर-2013" के दावेदारों में मोदी पिछड़ गए है। मोदी पहले स्थान से खिसक कर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। 42 लोगों की इस सूची में मोदी एकमात्र भारतीय है। खिताब की रेस मंे पहले मोदी पहले तीसरे नबंर पर दौड़ रहे थे, लेकिन बाद में उछाल के साथ वो दूसरे स्थान तक पहुंच गए, लेकिन वोटिंग में पिछड़ने की वजह से अब वो चौथे नबंर पर पहुंच गए है।
पहले उन्हें अमरीकी अदाकारा व रिकॉर्डिग आर्टिस्ट मिले साइसर से कड़ी टक्कर मिली। मिस्त्र के रक्षा मंत्री और शीर्ष आर्मी जनरल अब्देल फतह अल सिसी अभी अव्वल नंबर हैं। तुर्की के प्रधानमंत्री रेसेप तईप एरडोगेन दूसरे नंबर हैं। सिसी का मत 21.3 फीसदी है वहीं एरडोगन को 19.3, साइरस को 16.9 फीसदी वोट मिले हैं वहीं मोदी को 16.2 प्रतिशत मत मिले हैं। वोटिंग के बाद 6 दिसंबर को टाइम मैंगजीन मतदान की घोषणा करेंगे। वहीं टाइम 11 दिसम्बर को विजेता की घोषणा की जाएगी। टाइम की इस सूची में दो बार पर्सन ऑफ द ईयर का खिताब जीत चुके अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ-साथ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बी शामिल है, लेकिन ये दोनों मोदी से पीछे चल रहे है।












Click it and Unblock the Notifications