राष्‍ट्रीय एकता परिषद की बैठक में नहीं आये मोदी, पीएम ने कहा हिंसा पर राजनीति बंद हो

नई दिल्‍ली। उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले सहित देश के कई अन्‍य हिस्‍सों में हुई हिंसा के कारण प्रधानमंत्री की अध्‍यक्षता में राष्‍ट्रीय एकता परिषद की बैठक हुई जिसमें भाजपा के पीएम उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी नहीं आए। भाजपा शासित राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों में सिर्फ शिवराज सिंह चौहान ही बैठक में उपस्थित थे।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में देश के अलग अलग हिस्‍सों में सांम्‍प्रदायिक हिंसा हुई, जिसमें मुजफ्फरनगर की हिंसा के बाद घटना का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी गये थे। इसके पहले किश्‍तवाड़ में, बिहार के नवादा में और आंध्र प्रदेश में भी इस तरह की घटनाएं हुई, जिसने देश की आं‍तरिक सुरक्षा पर सवाल खड़े किये।

Manmohan Singh

अपने भाषण में भारत के प्रधानमंत्री ने कहा कि इस तरह की हिंसा को रोंकने के लिए राज्‍य सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। उन्‍होने आशंका जाहिर की है कि राष्‍ट्रविरोधी ताकतें इन दिनों छोटे छोटे मुद्देां को भड़काकर इस तरह के हालात पैदा कर रही हैं। उन्‍होने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्‍यपूर्ण है कि इस तरह की घटनाओं के बाद किस दल को लाभ होगा, इस तरह का आकलन किया जाता है। उन्‍होने उपस्थित सभी राज्‍य के मुख्‍यमंत्रियों से कहा कि इस तरह की घटनाओं पर सख्‍ती से कार्रवाई हो जिससे कि होने वाली जनहानि को रोंका जा सके साथ ही उन्‍होने इसे राजनीतिक रंग न देने की भी गुजारिश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+