सवाल पूछने पर भाग जाने वाले मोदी, प्रेस पर ज्ञान न बांटे: मनीष तिवारी

Manish Tiwari criticises Narendra Modi
नई दिल्‍ली। उत्‍तर प्रदेश के बहराइच में हुई रैली में नरेंद्र मोदी द्वारा चैनलों को नोटिस देने का आरोप लगाये जाने पर काग्रेंस के सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि इस संबंध में बोलने से पहले मोदी खुद की गिरेबान में झांककर देखें कि चैनलों पर कठिन सवाल पूछे जाने पर कैसे वह माइक फेंक कर चले जाते थे।

तिवारी ने कहा कि मोदी याद करें कि उन्‍होने एक पत्रकार पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करवाया था, उन्‍होने गुजरात विधानसभा प्रसारण रूकवाया था और अब प्रेस की आजादी का ज्ञान बांट रहे हैं। गौर हो कि कल मोदी ने बहराइच रैली में कहा था कि 27 अक्‍टूबर को जब पटना में, मैं रैली को संबोधित कर रहा था तो सारे चैनल मेरी रैली को कवर कर रहे थे लेकिन उसी समय दिल्‍ली की रैली में बोलने वाले राहुल गांधी की सिर्फ तस्‍वीर दिखाई जा रही थी अत: कांग्रेस ने बौखलाहट में चैनलों को नोटिस जारी कर दिया।

इसके पहले कपिल सिब्‍बल ने भी आरोप लगाये थे कि मोदी ने कभी प्रेस कांफ्रेंस नहीं की, मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया। मुझे नहीं याद है कि हाल फिलहाल उन्‍होने कोई प्रेस कांफ्रेंस की हो।

इस दौरान देखा जा रहा है कि मोदी की प्रत्‍येक रैली के बाद कांग्रेस के नेताओं के बयान आते हैं जो कि उनके आरोपों का खंडन करते हैं। मोदी ने कल की रैली में यह भी आरोप लगाये थे कि जो लोग उन्‍हें गुजरात में तीन बार हरा नहीं पाये हैं, वो अब उन्‍हें हराने के नये नये तरीके अपना रहे हैं लेकिन देश का मौसम बदल रहा है और दिल्‍ली में बैठी सरकार को अपनी हार सुनिश्चित दिख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+