मोदी धारा 370 जानने के बाद ही कोई बात कहें: रीता बहुगुणा जोशी

Modi should know about article 370
नई दिल्‍ली। जम्‍मू कश्‍मीर में हुई रैली में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी के धारा 370 से जुड़े बयान पर जमकर राजनीति हो रही है। उन्‍होने रैली में कहा था कि धारा 370 लगने से राज्‍य की महिलाओं के साथ भेदभाव हो रहा है और राज्‍य का विकास नहीं हो पा रहा है। उनके इस बयान पर कांग्रेस नेता रीता बहुगुणा जोशी ने कहा है कि मोदी को पहले इस धारा की जानकारी होनी चाहिए तब वह इस पर बयान दें, उन्‍हें ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर बोलने से पहले राष्‍ट्रहित का ध्‍यान रखना चाहिए।

मोदी ने महिलाओं के बारे में कहा था कि जम्‍मू कश्‍मीर की महिलाओं के पास देश की अन्‍य महिलाओं के समान अधिकार नहीं हैं, अगर वह राज्‍य के बाहर किसी अन्‍य नागरिक से विवाह कर लेती हैं तो उनकी राज्‍य की नागरिकता खत्‍म हो जाती है। उन्‍होने उमर अब्‍दुल्‍ला की बहन का भी नाम लिया और कहा कि उनकी बहन ने राजस्‍थान के नेता से शादी की और अब राज्‍य की उनकी नागरिकता खत्‍म हो चुकी है।

मोदी के बयान पर नितिन गडकरी ने कहा है कि कांग्रेस के ये सो काल्‍ड सेकुलर लोग ही सबसे ज्‍यादा कम्‍यूनल हैं जो कि अलगाव वाद की राजनीति कर रहे हैं।

यह ध्‍यान देने योग्‍य है धारा 370 लगे होने से जम्‍मू कश्‍मीर को विशेष राज्‍य का दर्जा मिला हुआ है। जिससे कि बाहर का कोई नागरिक राज्‍य में जमीन नहीं खरीद सकता है। मोदी के अनुसार धारा 370 लगाये जाने के बाद से ही राज्‍य में कट्टरवाद बढ़ गया है। मोदी के आरोपों का खंडन करते हुए जम्‍मू कश्‍मीर के मुख्‍यमंत्री ने ट्वीट किया कि हमारे राज्‍य में भी महिलाओं को वो सारे अधिकार मिले हुए हैं जो कि देश की अन्‍य महिलाओं को।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+