देश के अच्‍छे दिन आने से पहले जसोदाबेन चाहती हैं अपने 'अच्‍छे दिन'

narendra modi
अहमदाबाद। देश के 'अच्‍छे दिन' आने से पहले नरेंद्र मोदी की पत्‍नी जसोदाबेन अपने अच्‍छे दिनों की राह देख रही हैं। उन्‍होंने पीएम आवास में रहने की इच्छा जाहिर की है।

जशोदाबेन ने कहा है कि उन्हें मोदी की पत्नी होने पर गर्व है और अगर बुलाया गया तो उन्हें मोदी के साथ प्रधानमंत्री निवास सात रेसकोर्स रोड में रहने में कोई ऐतराज नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें बुलाया गया, तो वह शपथ ग्रहण में भी जाएंगी।

यह भी पढ़ें- आफत में खिलाफत

जसोदाबेन इससे पहले मोदी के साथ गुजरात के अंबाजी में पूजा करने की इच्छा भी जता चुकी हैं। जसोदाबेन ने एक गुजराती चैनल को दिए इंटरव्यू में कई निजी बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि दोनों भले अलग-अलग रहते हैं, लेकिन उनका तलाक नहीं हुआ है। जसोदाबेन ने कहा कि जब मोदी ने 9 अप्रैल को वडोदरा लोकसभा चुनाव के नामांकन पत्र में पहली बार सार्वजनिक तौर पर उनका नाम पत्नी के तौर पर लिखा तो उन्हें बहुत खुशी हुई।

उन्होंने कहा कि मोदी के पीएम बनने पर भी पूरे देश को जितनी खुशी हुई है उससे भी ज्यादा मुझे खुशी है। जसोदाबेन ने कहा कि शादी के बाद वह जितने भी समय मोदी के साथ रहीं, उन्होंने उनके साथ अच्छा व्यवहार किया और पढ़ाई जारी रखने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

यह पूछे जाने पर कि उन्होंने मोदी के प्रधानमंत्री बनने के लिए क्या मन्नतें मांगी थीं, जसोदाबेन ने कहा कि यह निजी बातें हैं, इसलिए वह इस पर कुछ नहीं कहेंगी।
हालांकि अभी तक नरेंद्र मोदी ने अपनी निजी जिन्‍दगी के पत्‍ते नहीं खोले हैं। यह भी कयास लगाए जाते रहे हैं कि जसोदाबेन कभी कुछ नहीं कहती हैं, पर उनके करीबियों के आधार पर मीड‍िया में ऐसी बातें उड़ा दी जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+