मोदी को अमेरिका ने दी खुशखबरी कहा वीजा के लिए अप्लाई करें

इस संबंध में अमेरिका का क्या कहना है, सवाल के जवाब में विदेश विभाग की उप प्रवक्ता मैरी हार्फ ने कहा है कि हमारी लंबे समय से चली आ रही वीजा नीति में कोई बदलाव नहीं होगा। हमारे पास जो भी आवेदन आते हैं वह हमारे लिए गोपनीय होते हैं, उनकी डिटेल विभाग तक ही सीमित होती है।
गौर हो कि वर्ष 2005 में मोदी को अमेरिका ने वीजा देने से इनकार कर दिया था। हालांकि भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित होने की औपचारिक घोषणा से पहले ही इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया ने उन्हें अपने यहां आने का आमंत्रण दे दिया है, जबकि अमेरिका ने अपने रूख में यही कहा कि हम इस पर विचार करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications