हुंकार रैली- मोदी ने नीतीश को कहा दोस्‍त फिर जमकर लताड़ा

Narendra Modi in Patna, Bihar
पटना। बिहार की बहुप्रतीक्षित 'हुंकार रैली' के मुख्‍य अंश-

नरेंद्र मोदी ने पटना के गांधी मैदान से जनता को संबोधित करते हुए कहा मित्रों हमारा एक ही मजहब है- इंडिया फर्स्‍ट, हमारा एक ही धर्म है- हमारा संविधान, हमारी एक ही कार्यशैली- सबका न्‍याय सबका कल्‍याण। अपने भाषण को खत्‍म करते वक्‍त मोदी ने लोगों से शांतिपूर्वक घर जाने की अपील की और कहा कि देश की शांति भंग नहीं होनी चाहिए।

मोदी ने रैली में मौजूद लोगों से कहा कि मेरे मुसलमान गरीब भाई जवाब दें कि आप हिंदू से लड़ना चाहते हैं कि गरीबी से, भीड़ से आवाज आई, गरीबी से। फिर मोदी ने पूछा कि हमारे हिंदू भाई जवाब दे कि वह गरीबी से लड़ना चाहतें हैं या मुसलमान से, भीड़ से आवाज आयी, गरीबी से। मोदी ने कहा कि यह सही वक्‍त है कि जब हिंदू मुसलमान मिलकर देश की गरीबी को परास्‍त कर दें।

हम गरीबी में पैदा हुए है, गरीबी देखी है, गरीबी को जिया है लेकिन ये गरीबी का मजाक उड़ाते है। बिहार ने देश को कई रेलमंत्री दिये। मैं रेल में चाय बेंचता था, रेल में चाय बेचने वाला, जितना रेल की समस्‍या के बारे में जानता है, उतना रेलमंत्री भी नहीं जानते हैं।

भारत को विश्‍व के मानचित्र पर सबसे ज्‍यादा चाणक्‍य के समय वैभव मिला। चाणक्‍य का नारा था 'सबको जोड़ो' लेकिन कांग्रेस का नारा है 'सबको विभाजित करो'। इन्‍होने धर्म जाति सम्‍प्रदाय की राजनीति शुरू कर दी। जब सिकंदर यहां बिहार आया, उसे बिहार से ही हराकर भेज दिया। ऐसे बहादुर देश के जवानों के पाकिस्‍तान के लोग सिर काट देते हैं, तो दिल्‍ली की सरकार के मंत्री कहते हैं कि 'जवान तो सेना में मरने के लिए ही जाते हैं'। ये अपमान आप सहन नहीं कर सकते। आप इन्‍हें ऐसा सबक सिखाएं कि ये आने वाले समय में देश का कोई अपमान न कर सके। देश का अपमान करने वालों 'डूब मरो, डूब मरो।'

आज की ये रैली ऐतिहासिक रैली नहीं है, बल्कि नये इतिहास का सृजन करने वाली रैली है।

गुजरात में हज यात्रा के लिए 40, 000 अप्‍लीकेशन आते हैं, जबकि बिहार में 7000 कोटा होने के बावजूद 6000 अप्‍लीकेशन आते है क्‍योंकि बिहार में मुसलमानों के पास पैसे नहीं है।

हम गरीबी में पैदा हुए है, गरीबी देखी है, गरीबी को जिया है लेकिन ये गरीबी का मजाक उड़ाते है। बिहार ने देश को कई रेलमंत्री दिये। मैं रेल में चाय बेंचता था, रेल में चाय बेचने वाला, जितना रेल की समस्‍या के बारे में जानता है, उतना रेलमंत्री भी नहीं जानते हैं।

भारत को विश्‍व के मानचित्र पर सबसे ज्‍यादा चाणक्‍य के समय वैभव मिला। चाणक्‍य का नारा था 'सबको जोड़ो' लेकिन कांग्रेस का नारा है 'सबको विभाजित करो'। इन्‍होने धर्म जाति सम्‍प्रदाय की राजनीति शुरू कर दी। जब सिकंदर यहां बिहार आया, उसे बिहार से ही हराकर भेज दिया। ऐसे बहादुर देश के जवानों के पाकिस्‍तान के लोग सिर काट देते हैं, तो दिल्‍ली की सरकार के मंत्री कहते हैं कि 'जवान तो सेना में मरने के लिए ही जाते हैं'। ये अपमान आप सहन नहीं कर सकते। आप इन्‍हें ऐसा सबक सिखाएं कि ये आने वाले समय में देश का कोई अपमान न कर सके। देश का अपमान करने वालों 'डूब मरो, डूब मरो।'

आज की ये रैली ऐतिहासिक रैली नहीं है, बल्कि नये इतिहास का सृजन करने वाली रैली है।

यूपीए सरकार ने दस साल में अपने 80 फीसदी से ज्‍यादा वादा पूरे नहीं किये। कांग्रेस ने गंगा की सफाई की बात की थी, जो कि पूरा नहीं किया। युवाओं को रोजगार नहीं दिया। दिल्‍ली की सरकार को न किसान की परवाह है, न गरीब की।

मैं कल रात को टीवी देख रहा था। मेरे कांग्रेस के मित्र सो नहीं पा रहे हैं। वो कहते हैं कि मैं उनके शहजादे को शहजादा क्‍यों कहता हू, तो मैं कहता हूं कि अगर कांग्रेस वंशवाद छोड़ दे तो मैं शहजादा कहना छोड़ दू्ंगा। अगर उन्‍हें शहजादा कहना बुरा लगता है तो देश को वंशवाद से भी बुरा लगता है। लोकतंत्र के सबसे बड़े दुश्‍मन हैं, वंशवाद, जातिवाद, संप्रदायवाद और अवसरवाद या मौका परस्‍ती। ये चारों बिहार की राजनीति में मौजूद हैं।

जब चुनाव प्रचार करने के लिए मुझे बुलाया गया तो मेरा विरोध हुआ, मैंने कहा कि अगर मोदी बिहार न आ पाये तो कोई बात नहीं पर बिहार में जंगलराज फिर से न उठने पाए। नीतीश ने भाजपा से गठबंधन ही नहीं तोड़ा बल्कि बिहार के लाखों लोगों के साथ विश्‍वासघात किया।

जब बिहार को जंगलराज से मुक्ति मिली तो भाजपा के विधायक ज्‍यादा थे लेकिन सुशील कुमार मोदी को मुख्‍यमंत्री नहीं बनाया गया, भाजपा ने मेरे मित्र नीतीश को मुख्‍यमंत्री बनाया क्‍योंकि भाजपा के लिए दल से बड़ा देश होता है।

बिहार के मुख्‍यमंत्री हमारे मित्र हैं। लोग पूछते है कि उन्‍होने ( नीतीश कुमार) बीजेपी को क्‍यों छोड़ दिया तो मैं कहता हूं जिसने जे पी (नारायण) को छोड़ दिया, उसने अब बीजेपी को छोड़ दिया। मोदी ने नीतीश के बारे में एक घटना सुनाई और कहा कि मैं और नीतीश एक कार्यक्रम में मिले थे, हमने नीतीश का स्‍वागत किया, क्‍योंकि स्‍वागत करना हमारे देश की संस्‍कृति है। बिहार ने देश को जब बुद्ध की जरूरत पड़ी तो गौतम बुद्ध दिये, महावीर स्‍वामी दिये और जब देश में लोकतंत्र की हत्‍या हो रही थी तो देश को जय प्रकाश नारायण दिये।

मोदी ने कहा कि आज जो आप बिहार में हुंकार रैली कर रहे हैं, ये हुंकार भारत के करोड़ों करोड़ो गरीबों का है। आप मेरे साथ बोलो, का चुप साधि रहा बलवाना, (जनता ने जवाब दिया), हुंकार भरो, हुंकार भरो।

मोदी ने रैली को संबोधित करने से पहले भारत माता की जय के नारे लगाये, भाजपा नेताओं को संबोधित किया और कहा- ये महारैली नहीं है, ये तो भारत की महाशक्ति का अनुष्‍ठान है। देश में कोई भी परिवर्तन बिहार की माटी के बिना सम्‍भव नहीं हुआ। चाहे वो नंद वश का काल हो, गुप्‍त वंश काल हो या मौर्य वंश का काल हो। बिहार के लोग अवसरवादी नर है, कुछ अपवादों को छोड़कर।

राजनाथ सिंह ने कहा- राजनाथ सिंह ने कहा कि देश का लीडर नरेंद्र मोदी जैसा शेर-ए- दिल होना चाहिए। राहुल कहते हैं कि पहले दादी को मारा, पिता को मारा और मुझे भी मार देंगे। मैं कहता हूं आप भारत की सबसे मजबूत सेना को अपनी सुरक्षा में लगा लें लेकिन जनता के सामने रोना बंद करें। मैं आपसे शपथ चाहता हूं कि बिहार की 40 में 40 सीटें भाजपा की झोली में जानी चाहिए।

भाजपा के प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी से मैने कृषि मंत्री के तौर पर कहा था कि कृषि ऋण पर ब्‍याज कम किया जाए। यह पहले चौदह प्रतिशत था। अटल जी ने इसे तुरंत साढ़े आठ प्रतिशत किया। इसके बाद भाजपा शासित राज्‍यों में यह तीन से चार प्रतिशत हो गया। किसानों का सबसे ज्‍यादा ख्‍याल भाजपा ने रखा। हमारा मानना है कि जब किसान के पास पैसे होंगे, तो दूकानदार की दूकानदारी चलेगी, डॉक्‍टर की डॉक्‍टरी चलेगी और फिर पूरा देश चलेगा।

अरूण जेटली बोले- आज के 40 साल पहले हुए जनांदोलनों में 'कांग्रेस मुक्‍त भारत' का नारा दिया था और अब वक्‍त आ गया है कि हम उस सपने को साकार करें। केंद्र में बैठी कांग्रेस सरकार इतिहास की अब तक की सबसे भ्रष्‍ट सरकार है, अब परिवर्तन की लहर चल पड़ी है, इसीलिए हम जहां पर भी जाते हैं तो लाखों की संख्‍या में जनसमूह हमारे स्‍वागत के लिए इकट्टा हो जाता है। इतिहास गवाह है कि आज तक जो भी परिवर्तन हुआ है, उसकी शुरूआत बिहार से ही हुई है।

इसके पहले आज नरेंद्र मोदी को रिसीव करने के लिए भाजपा के कई नेता पटना हवाई अड्डे पर आये।

<center><center><center><center><center><center><center><center><center><center><center><center><center><center><center><center><center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/atbk_tZnTnc" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center></center></center></center></center></center></center></center></center></center></center></center></center></center></center></center></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+