यूपीए और रूपये में गिरने की होड़ लगी हुई है: नरेंद्र मोदी

- नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं और जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि देश में सिर्फ भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसमें शामिल होने के लिए लोग दस रूपये का टिकट ले रहे हैं। कर्नाटक की जनता ने साढ़े तीन लाख टिकट खरीदे हैं, टिकट से मिला धन 'गुजरात में बन रहे स्टेस्च्यू आफ यूनिटी' के निर्माण में खर्च किया जाएगा। यह स्टेच्यू भारत की एकता के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल का है।
-आज प्याज के कारण गरीब आदमी रो रहा है। आजादी के बाद देश को महान बनाने का सपना देखा जाने लगा लेकिन ये कहते हैं कि 'सत्ता जहर' है। सत्ता को जहर कहकर इस देश का नेतृत्व एक परिवार के इर्द गिर्द रखा गया।
- आज किसानों को तकनीक से जोड़ने का वक्त है। देश को सुराज की जरूरत है। हमें सपना देखना है, हमें कुशासन को निकालकर सुशासन की ओर बढ़ना है। ये विष की बातें छोंड़कर हमें अमृत की बात करने वाले शासन को बढ़ाना है।
- लोकतंत्र का गला घोटना कांग्रेस की फितरत है, देश पर 'इमरजेंसी' लगाई गयी थी। अब मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया पर, जहां पर युवा छाया हुआ है, उस पर रोंक लगाने की प्रयास किया जा रहा है।
- देश की सरकार ने देश के गौरवपूर्ण शख्सियत लता मंगेशकर द्वारा 'मोदी को पीएम बनना चाहिए' बस इतना कहने पर ही उतना भारत रत्न वापस ले लेने की बात की। मोदी ने कहा कि इस देश में सबको हक है कि वह कह सके कि मोदी को फांसी दो, मोदी को जिंदगी भर जेल में रहना चाहिए लेकिन देश की सरकार किसी को कुछ बोलने ही नहीं देती। देश में हर किसी को कुछ भी बोलने का हक है। अब ये ओपीनियन पोल को बंद करने की बात कर रहे हैं। अब तो इनके जाने का वक्त हो गया है। सच तो यह है कि लोकतंत्र की संवैधानिक संस्थाओ पर यूपीए को भरोसा नहीं है। यह सरकार समर्थन से नहीं चल रही है बल्कि सीबीआई के द्वारा चल रही है। सरकार बचाने के लिए कभी सपा को तो कभी बसपा को डराया जाता है। इस सरकार की राजनीति 'वोट बैंक' की है।
- अभी पी चिंदबरम यहां आये थे उन्होने कहा कि लोग 15 रूपये की पानी की बोतल खरीदते हैं, 20 रूपये की आईसक्रीम खाते हैं लेकिन गेहूं, चावल के दाम बढ़ाने पर चीखने लगते हैं। अरे, कौन सी मानसिकता है? ये लोग 26 रूपये कमाने वाले को गरीब नहीं मानते हैं, जबकि इतने में तो 300 ग्राम प्याज नहीं मिलता है।
- अभी वानखेड़े में मैच चल रहा था, पूरा देश 'सचिनमय' हो गया था। लोग वहां शर्त लगा रहे थे कि सचिन की सेंचुरी लगेगी या प्याज के दाम की सेंचुरी लगेगी। ये तो हाल है महंगाई का।
- कोई कहता है कि इक्कीसवीं सदी भारत की है, कोई कहता है कि चीन की। आज हमारे पास 65 फीसदी आबादी युवाओं की है। जो कि दुनिया की तस्वीर बदल सकती है। यूपीए के लिए युवा सिर्फ एक वोट बैंक है और हमारे लिए युवा देश की ताकत है। हम इसे मजबूत करेंगे। सारी दुनिया में युवाओं को उत्पादन योग्य बनाने के लिए 'स्किल डेवलपमेंट' पर जोर दिया जा रहा है पर भारत में ऐसा नहीं हो रहा है। दिल्ली की सरकार ने करोड़ों युवाओं को बेरोजगार करने का पाप किया है। ये कोयला खा गये, कोयले की फाइल खो गई। सुप्रीम कोर्ट में कहते हैं कोयले की फाइल खो गई, जबकि सच तो यह है कि दिल्ली की सरकार ही खो गई है और भारत की तो लाइफ खो गई है।
- उन्होने कहा कि भारत का 'स्किल डेवलपमेंट' बजट 1000 करोड़ है जबकि छोटा सा राज्य होने के बावजूद गुजरात का 'स्किल डेवलपमेंट' बजट 800 करोड़ हैं।
- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने कहा था कि 'जय जवान जय किसान' और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने कहा था कि 'जय जवान जय किसान जय विज्ञान।' आज कर्नाटक को विश्व में आईटी अग्रणी क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। यह कमाल एनडीए की सरकार में हुआ, जब अटल बिहारी की सरकार ने साइंस एंड टेक्नालॉजी को लेकर पॉलिसी बनाई। अटल बिहारी सरकार ने जो किया, वो भारत के युवाओं से जुड़ा था। अटल बिहारी ने 2003 में लाल किले से भाषण में जो मून मिशन की घोषणा की थी उसे हमारे वैज्ञानिकों और युवाओं ने सच कर दिया।
- भारत में जितने सेंटर आफ एक्सीलेंसी के जितने सेंटर होना चाहिए, उतने नहीं हैं। हमारे देश में दुनिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है, तो क्या इसे जनसाधारण के लिए अधिक उपयोगी नहीं बनाया जा सकता है। क्या देश के चार कोनों में यूनिवर्सिटी बनाकर टेक्नीशियन और इंजीनियर तैयार कर रेलवे को और बेहतर नहीं बनाया जा सकता था।
- आज इस बात की होड़ लगी है कि रूपये की कीमत नीचे जाएगी या फिर यूपीए की आबरू नीचे जाएगी। यूपीए ने 'पिंक रेवोल्यूशन' की घोषणा की है, जिससे कि हमारे पुशधन को काटा जा रहा है और विदेशों को हमारे यहां से मटन भेजा जा रहा है। मैं सरकार से पूछना चाहता हूं कि जो इंसेटिव आपने कसाई खानों के लिए दिया है वो कर्नाटक के युवाओं को तकनीकी रूप से बेहतर बनाने के लिए नहीं दे सकते थे।
- ये कसाई खानों को सब्सिडी दे रहे हैं। पोटा हटाकर आतंकियों को छूट दे रहे हैं। इन्हें देश के लोगों से लगाव नहीं है।
- नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में सबसे पहले भारत रत्न पाने वाले वैज्ञानिक सी एन राव और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को बधाईयां दी। मोदी के अनुसार राव ने विज्ञान के क्षेत्र में भारत को सम्मान दिलाया।
- बैंगलोर एक ऐसा शहर है, जहां सबसे पहले विद्युतीकरण हुआ है। यह ज्ञान और तकनीक हब है।
- मोदी ने कहा कि मैं पहले भी आया था लेकिन इस बार जब मैं नजर उठाकर देखता हूं तो हर कहीं केसरिया समंदर दिखाई देता है। आप सभी यहां भारी संख्या में आये। यह कर्नाटक भाजपा की बड़ी उपलब्धि है।
- भाजपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मोदी की रैली में शामिल होने के लिए 3 लाख लोगों ने दस रूपये का टिकट खरीदा है। इस टिकट से मिले धन को सरदार पटेल की प्रतिमा के निर्माण में खर्च किया जाएगा।
<center><center><center><center><center><center><center><center><center><center><center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/4mBtxZhC6-k?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center></center></center></center></center></center></center></center></center></center></center>


Click it and Unblock the Notifications
