मिशन पीएम के लिए केजरी-राहुल-मोदी का टारगेट यूपी

राहुल गांधी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार वाराणसी के संकट मोचन मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर भी जाएंगे। मई में प्रस्तावित चुनाव को देखते हुए मार्च का महीना चुनाव प्रचार के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सिर्फ यूपी ही नहीं केजरीवाल आठ मार्च को गुजरात में भी रैली करेंगे और मोदी के विकास दावों की असलियत सामने लाएंगे। केजरीवाल मिशन यूपी को भेदने के लिए आज से शुरू हो रहे रोड शो में 16 लोकसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेंगे।
2 मार्च को लखनऊ में भाजपा की प्रस्तावित रैली अब तक की सबसे बड़ी रैली होने की उम्मीद की जा रही है, अभी तक मोदी ने कानपुर, झांसी, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर और मेरठ में रैलियों को संबोधित किया है, जिसमें उन्हें भारी जनसमर्थन मिला। देश भर में आयोजित अपनी रैलियों से मोदी भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में सफल रहे हैं। इसके अलावा उन्होने कांग्रेस की कमियां भी उजागर कर दी हैं।
Did you know: यूपी की अर्थव्यवस्था भारत की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
राजनीतिक विश्लषकों का मानना है कि अब मोदी का मकसद रैलियों में दिखने वाली भीड़ को वोट बैंक में बदलना है, जिससे कि पार्टी 'मिशन 272' को पूरा कर सके। अभी तक जो चुनावी सर्वे आये हैं उनके अनुसार भाजपा को अधिकतम 210 सीटें जीतते हुए दिखाया जा रहा है जो कि बहुमत से 62 सीटें कम हैं लेकिन अगर विधानसभा चुनाव परिणामों को आधार मानें तो भाजपा 250 सीटों तक पहुंच सकती है। यह ध्यान देने योग्य है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि भाजपा एक तरफा जीत हासिल कर सकेगी, लेकिन चुनाव परिणाम के आधार पर कहा जा रहा है कि लोकसभा में भी जनता स्पष्ट जनादेश देगी।
कांग्रेस के लिए माना जा रहा है कि वह पहले ही रेस में पीछे छूट चुकी है, वहीं आम आदमी पार्टी एक तो राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत नहीं है, वहीं दिल्ली में सरकार बनाने और फिर 49 दिनों तक उसका कार्यकाल देखने के बाद जनता में उनकी लोकप्रियता कम हो गयी है, लिहाजा कुल मिलाकर भाजपा ही बेहतर स्थिति में नजर आ रही है, जिसके लिए उसे यूपी में अधिक से अधिक सीटें जीतने की आवश्यकता है। इसके लिए पार्टी को यादव और दलित वोट बैंक को भी खुद की तरफ आकर्षित करना होगा। सीटों को देखते हुए कहा जा सकता है कि भाजपा को यहां जितनी सफलता मिलेगी वह उतना ही 'मिशन 272' के करीब आएगी और मोदी के प्रधानमंत्री बनने का सपना पूरा होगा।
यह भी एक सच है कि भारत के विविधता भरे माहौल में किसका चुनावी आकलन सच साबित होगा यह अभी तय नहीं है।
Did you know: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था भारत की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। जो कि 110 बिलियन डॉलर की है।


Click it and Unblock the Notifications
