Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Narendra Modi: RSS का वो प्रचारक, ज‍िन्‍होंने कर ली नेहरू के इस धांसू रिकॉर्ड की बराबरी

Narendra Modi Profile: भारत के प्रधानमंत्रियों के इतिहास में 9 जून 2024 को एक नया अध्याय जुड़ गया। देश की राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली स्थित राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। भारत की राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम को शपथ द‍िलाई। पीएम मोदी के साथ ही 71 सांसदों ने केंद्र के मंत्री पद की शपथ ली।

आपको बता दें कि लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले नरेंद्र मोदी देश के दूसरे पीएम हैं। इससे पहले, लगातार तीन बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल न‍िभाने वाले जवाहरलाल नेहरू थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रचारक के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले नरेंद्र मोदी पीएम से पहले गुजरात के 4 बार सीएम पद की शपथ भी ले चुके हैं। आइए आपको रूबरू कराते हैं नरेंद्र मोदी के पूरे राजनीतिक करियर से....

Narendra Modi Profile

नरेंद्र मोदी का पूरा नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी है। उनका जन्म 17 सितंबर 1950 को वडनगर, गुजरात में हुआ था। नरेंद्र मोदी के पिता का नाम दामोदरदास मूलचंद मोदी और माता का नाम हीराबेन मोदी है। नरेंद्र मोदी अपने परिवार के साथ काफी करीब रहे हैं, हालांकि राजनीतिक जीवन में आने के बाद वे अपने परिवार से दूर हो गए।

RSS के प्रचारक के रूप में राजनीति में रखा कदम
नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को वडनगर, गुजरात में हुआ था। किशोरावस्था में ही उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़कर स्वयंसेवक के रूप में काम करना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने अनुशासन, संगठन और देशभक्ति के गुण सीखे। 1980 के दशक में नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए और पार्टी के संगठनात्मक कामों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत किया। 2001 में, जब गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल ने इस्तीफा दिया, तब नरेंद्र मोदी को गुजरात का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया।

4 बार गुजरात के रहे CM

  • पहली बार 2001: नरेंद्र मोदी ने केशुभाई पटेल के स्थान पर गुजरात के मुख्यमंत्री का पद संभाला।
  • दूसरी बार (2002-2007): नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2002 में गुजरात विधानसभा भंग की और 12 दिसंबर 2002 में चुनाव हुए। परिणाम 15 दिसंबर 2002 को घोषित हुए। बीजेपी ने 182 में से 127 सीटें जीतीं। नरेंद्र मोदी ने 22 दिसंबर 2002 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • तीसरी बार(2007-2012): विधानसभा चुनाव 2007 में बीजेपी ने 182 में से 117 सीटें जीतीं। नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर 2007 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • चौथी बार (2012-2014): विधानसभा चुनाव 2012 में बीजेपी ने 182 में से 115 सीटें जीतीं। नरेंद्र मोदी ने 26 दिसंबर 2012 को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

दो बार PM

  • 2014 लोकसभा चुनाव: नरेंद्र मोदी को सितंबर 2013 में बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया। नरेंद्र मोदी ने 22 मई 2014 को गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
  • 2019 लोकसभा चुनाव: नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी बार 30 मई 2019 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

यह भी पढ़ें- PM Modi Shapath Samaroh Live: "मैं नरेन्द्र दामोदर दास मोदी, तीसरी बार......", थोड़ी देर में शपथ ग्रहण

एक नजर में जानें

  • जन्म: 17 सितंबर 1950, वडनगर, गुजरात
  • शिक्षा: गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री हास‍िल की।
  • राजनीतिक करियर: चार बार गुजरात में सीएम पद संभाला। दो बार देश का नेतृत्‍व प्रधानमंत्री रहते हुए क‍िया।

प्रमुख फैसले और नीतियां

  • जन धन योजना: गरीबों के लिए बैंक खाते खोलने की योजना।
  • स्वच्छ भारत अभियान: देशभर में स्वच्छता अभियान की शुरुआत।
  • मेक इन इंडिया: भारत में निर्माण को बढ़ावा देने की योजना।
  • जीएसटी (GST): वस्तु एवं सेवा कर लागू किया गया।
  • नोटबंदी (Demonetisation): 2016 में 500 और 1000 रुपये के नोट बंद किए गए।
  • उज्ज्वला योजना: गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन।
  • आयुष्मान भारत: गरीबों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना।
  • कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना: जम्मू और कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किया।
  • तीन तलाक पर प्रतिबंध: मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दिलाने के लिए कानून पारित किया।
  • कोविड-19 महामारी: महामारी के दौरान लॉकडाउन और वैक्सीनेशन अभियान का नेतृत्व।
  • कृषि कानून: कृषि सुधार के लिए तीन कानून पारित किए। हालांकि, जिनके विरोध में देशव्यापी किसान आंदोलन हुआ। वापस ले लिया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+