ट्विटर पर तीसरे सबसे लोकप्रिय राजनेता हैं मोदी

twitter
नई दिल्ली। 'नमो चाय' हो या ड्रेसिंग स्टाइल, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हर बात लोकप्रिय है। यह उनके लोकप्रियता का ही आलम है कि सोशल साइट ट्विटर पर वे राजनीति की दुनिया के तीसरे सबसे बड़ी शख्सियत बन कर उभरे हैं। वहीं, इस लिस्ट में पहले नंबर पर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा हैं, जिनको फॉलो करने वालों की संख्या 4.39 करोड़ से भी ज्यादा है।

25 जून को नरेन्द्र मोदी इस रेस में व्हाइट हाउस को पीछे छोड़ते हुए चौथे स्थान पर काबिज हो गए थे। वहीं, गुरुवार को मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति एस बी युद्धोयोनो को भी पीछे छोड़ दिया और तीसरे नंबर पर आ गये। ट्विटर पर मोदी के 50.9 लाख फॉलोअर हैं। जिससे यह साफ होता है कि मोदी सोशल साइट्स पर जनता के साथ कितने सक्रिय हैं। वहीं, ट्विटर पर बराक ओबामा को 4.39 करोड़, जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पोप हैं, जिनको 1. 4 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।

लिहाजा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ट्विटर पर अमरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और पोप के बाद तीसरी ऐसी शख्सियत बनकर उभरे हैं, जिनसे लोग सबसे ज्यादा ऑनलाइन जुड़े हैं।

नरेन्द्र मोदी ने सरकार में आने के पहले दिन से ही सोशल साइट्स के प्रति अपनी सक्रियता को सबके सामने रखा था। साथ ही उन्होंने सरकारी काम काज से जुड़े सारे लोगों को सोशल साइट्स पर सक्रिय रहने की हिदायत दी थी, क्योंकि आज के समय में यह जनता से जुड़ने का एक बेहतरीन जरीया है।

ट्विटर पर नंबर तीन, तो फेसबुक पर हैं नंबर दो

गौरतलब, नरेन्द्र मोदी फेसबुक को जनता से जुड़ने का एक बेहतर माध्यम मानते हैं। इसी क्रम में भारत आई फेसबुक की सीओओ शेरिल सैंडबर्ग ने भी नरेन्द्र मोदी से मुलाकात किया। शेरिल सैंडबर्ग के अनुसार फेसबुक पर नरेन्द्र मोदी दूसरे सबसे लोकप्रिय व्यक्ति हैं। जिनकी बातों को लगभग 1.89 करोड़ लोग पसंद करते हैं। इस श्रेणी में भी ओबामा पहले नंबर पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+