PM Modi Shapath Samaroh: 9 जून को तीसरी बार PM पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, शाम 6 बजे कार्यक्रम

Narendra Modi Oath ceremony: नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने वाले हैं। खबरों के अनुसार 9 जून यानी रविवार को नरेंद्र मोदी पीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम शाम 6 बजे आयोजित होगा। इसी के साथ नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले भारत के दूसरे व्यक्ति होंगे।

हालांकि पहले खबरें चल रही थी कि शपथ ग्रहण 8 जून शनिवार को होगा। लेकिन अब ताजा सूचना के अनुसार कार्यक्रम की तारीख 9 जून कर दी गई है। इससे पहले 7 जून को एनडीए संसदीय दल की बैठक होगी, जिसमें नरेंद्र मोदी को सभी सांसद अपना नेता चुनेंगे।

Narendra Modi Oath

बुधवार को एनडीए ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना था, जिसके बाद उनके लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने का रास्ता साफ हो गया। ऐसे में नरेंद्र मोदी जवाहरलाल नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे नेता बन गए हैं।

NDA में बैठकों का दौर जारी

इधर, बीजेपी की सहयोगी दलों के साथ बैठकों का दौर जारी है। ऐसे में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण की कवायद तेज हो गई है। हालांकि बीजेपी इस चुनाव में अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाई है। ऐसे में सहयोगियों के दम पर सरकार चलेगी।

एक दिन पहले ही सौंपा था इस्तीफा

इससे पहले नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ही राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। जिसको राष्ट्रपति की ओर से स्वीकार कर लिया गया था, हालांकि नई सरकार के गठन तक उनसे पद पर बने रहने का आग्रह किया था।

तीसरी बार एनडीए की बनेगी सरकार

मालूम हो कि लोकसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिला है। जिसके बाद तीसरी बार सत्ता बनाने जा रही है। एनडीए ने 292 सीटों पर जीत हासिल करते हुए बहुमत का जादुई आंकड़ा पार किया है। वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने 234 सीटें हासिल की हैं। बीजेपी अकेले दम पर 240 सीटों पर जीत हासिल करके सबसे बड़ी पार्टी बनी है। हालांकि वो बहुमत के आंकड़े (272) से काफी पीछे रह गई।

शपथ ग्रहण में कई देश के नेता होंगे शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह में कई दक्षिण एशियाई नेताओं को आमंत्रित किया गया है और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने पहले ही अपनी उपस्थिति की पुष्टि कर दी है। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड', उनके भूटान के समकक्ष शेरिंग तोबगे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ को भी निमंत्रण भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+