लगातार दूसरे साल टाइम मैगजीन ने पीएम मोदी को बताया इंटरनेट स्टार

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दुनिया की जानी-मानी और प्रतिष्ठित मैगजीन 'टाइम' ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लगातार दूसरे साल इंटरनेट पर प्रभावी लोगों के लिस्ट में पहला स्थान दिया है। सीधे शब्दों में कहें तो टाइम ने पीएम मोदी को 'इंटरनेट स्टार' से नवाजा है। मैगजीन के मुताबिक मोदी सोशल मीडिया का कूटनीति के तौर पर बखूबी प्रयोग करते हैं।

Narendra Modi on TIME's most influential people on internet for 2nd year

मैगजीन के मुताबिक मोदी के ट्वीटर पर पिछले साल पाकिस्तान यात्रा के अप्रत्याशीत घोषणा ने उन्हें लगातार दूसरे साल इंटरनेट स्टार बना दिया। पीएम मोदी के अलावा इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में किस्मत आजमा रहे डोनाल्ड ट्रंप, टीवी स्टार किम कार्दाशियां और उनके पति कायन वेस्ट, लेखक जेके रोलिंग, पूर्व ओलंपियन धावक कैटलीन जैनर और फ़ुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रिनाल्डो भी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में टाइम मैगजीन का कहना है कि वह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व कर रहे हैं। मोदी के फेसबुक पर तीन करोड़ बीस लाख और ट्वीटर पर एक करोड़ अस्सी लाख फॉलोवर ने उन्हें इंटरनेट का स्टार बना दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+