सिख दंगे में सज्जन कुमार को उम्रकैद पर बोले मोदी, चार साल पहले ये किसने सोचा था
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कुछ साल पहले ये किसने सोचा होगा कि कांग्रेस के नेताओं को भी सजा होगी। सिख दंगों से जुड़े एक मामले में पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार को सोमवार उम्रकैद की सजा सुनाए जाने पर मोदी ने ये बात कही है। एक चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए मोदी ने कहा कि बीते चार साल में ऐसे बहुत से काम हुए हैं, जो किसी ने नहीं सोचे थे।

चार पहले जो नही सोचा वो हो रहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, चार साल पहले ये किसी ने नहीं सोचा था कि 1984 के सिख नरसंहार के दोषी कांग्रेस नेताओं को सजा मिलने लगेगी, लोगों को इंसाफ मिलने लगेगा। ना ही चार साल पहले ये किसी ने सोचा था कि एक दिन हेलीकॉप्टर घोटाले का इतना बड़ा राजदार, क्रिश्चियन मिशेल भारत में होगा, सारी कड़ियां जोड़ रहा होगा।

शाह ने भी उठाए 1984 में कांग्रेस की भूमिका पर सवाल
प्रधानमंत्री से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, 1984 के दंगा पीड़ितों ने न्याय की सभी उम्मीदों को खो दिया था क्योंकि जो भी लोग इस अपराध के लिए जिम्मेदार थे, उन्हें कांग्रेस की ओर से राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ था। दिल्ली हाईकोर्ट ने जिस तरह से सज्जन कुमार दोषी करार देते हुए सजा सुनाई, इस फैसले के बाद साफ हो गया कि 1984 दंगों के दोषी बच नहीं पाएंगे। 1984 के सिख विरोधी दंगों में कांग्रेस की भूमिका पर किसी को भी कोई संदेह नहीं था। उनके नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भड़काऊ नारे लगाए, महिलाओं से बलात्कार किया और क्रूरता से पुरुषों की हत्या की। फिर भी कई कमीशन और कई प्रत्यक्षदर्शियों के होने के बावजूद किसी को भी सजा नहीं दी गई थी।

सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई सजा
1984 में दिल्ली में हुए सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट की डबल बेंच ने कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। सज्जन कुमार को दंगा भड़काने का दोषी करार देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। उन्हें 31 दिसंबर तक सरेंडर करना होगा। उम्रकैद के अलावा सज्जन कुमार पर हाईकोर्ट ने 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। 1984 के इस मामले में करीब 34 साल के बाद ये फैसला आया है।
-
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या?












Click it and Unblock the Notifications