राज्यों की सुरक्षा पर मुख्यमंत्रियों की बैठक से दूर रहेंगे नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। बेहद व्यस्त होने के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 जनवरी को राजधानी में आतंरिक सुरक्षा पर होने वाले मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में शिरकत नहीं कर पाएँगे। हालांकि अभी यह नहीं पता चला है कि 31 जनवरी को मोदी किस कार्यक्रम में बिजी होंगे जिसके कारण वे आतंरिक सुरक्षा पर हो रहे सम्मेलन दूर रहेंगे।

उनके प्रधानमंत्रित्वकाल के दौरान हो रही इस अहम सम्मेलन में माओवादी हिंसा से लेकर हाल के दौर में पूर्वोत्तर राज्यों में बोडो उग्रवादियों की हरकतों पर लगाम लगाने के लिए विस्तार से चर्चा होगी।
डोभाल रखेंगे अपने विचार
माना जा रहा है कि उक्त बैठक में प्रधानमंत्री के आतंरिक सुरक्षा सलाहाकर अजित डोभाल भी अपनी बात रखेंगे कि किस तरह से देश में आतंरिक सुरक्षा को मजबूत किया जा सकता है। आमतौर पर इस तरह की बैठकों की अध्यक्षता प्रधानमंत्री करते हैं, पर इस बार इसकी अध्यक्षता गृह मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।
आतंरिक सुरक्षा पर होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्रियों के अलावा गृह मंत्रालय के आला अफसर तो शरीक होंगे ही।












Click it and Unblock the Notifications