पीएम मोदी ने दिया नया नारा, बुके की जगह बुक देकर करें सम्मान
अब पीएम मोदी ने दिया नया नारा, बुके की जगह बुक देकर हो सम्मान
नई दिल्ली। अपनी सभाओं के मंचों से नये-नये नारे उछालने के लिए पहचान रखने वाले पीएम नरेंद्र मोदी ने अब एक और नया नारा दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि किसी के स्वागत या सम्मान में बुके (गुलदस्ता) नहीं बुक (किताब) दीजिए।

पीएम मोदी ने शनिवार को केरल में एक कार्यक्रम में कहा कि दुनिया में ज्ञान से बेहतर कुछ नहीं है और ज्ञान हमें किताबें देती हैं। ऐसे में ये जरूरी है कि हम किसी को बुके की जगह किताब दें। जिससे उसे लेने वाले को सही मायनों में उससे फायदा हो।
केरल के बारे में बात करते हुए पीएम ने कहा कि केरल में 100 फीसदी साक्षरता है और ये किसी भी राज्य के लिए गर्व करने की बात है। उन्होंने कहा कि सूबे के लोग साक्षरता दर के लिए बधाई के हकदार हैं। पीएम मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तभी से स्लोगन और विपक्षियों पर चुटीले हमलों के लिए जाने जाते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications