चुनावी नतीजों के बाद बोले बुखारी.. उम्मीद हैं मोदी देश और दिल नहीं तोड़ेंगे
लोकतंत्र में सभी तरह की चीजें चुनाव के दौरान कही जाती हैं। लेकिन इसके बाद, उम्मीद की जाती है कि सत्ता में आने के बाद नई सरकार देश और इसके विकास के बारे में पहले विचार करेगी और किसी तरह का फैसला लेने से पहले सभी धर्मो के बारे में विचार करेगी। देश दिल तोड़ कर नहीं चलता। मोदी को समझना होगा कि धर्मनिरपेक्ष मतों के विभाजन ने भाजपा के बेहतर प्रदर्शन में योगदान दिया। इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि हम देश को विकास पथ पर आगे बढ़ते देखेंगे ना कि सांप्रदायिकता की तरफ बढ़ते।
दिल्ली के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि "इसमें कोई दो राय नहीं है कि 2002 के गुजरात दंगे के बाद मुस्लिम समुदाय नरेंद्र मोदी को पसंद नहीं करता है। समय ही बताएगा कि वह अल्पसंख्यकों को क्या देते हैं क्या नहीं देते।" लेकिन मुझे लगता है कि वो एक नयी सोच के मालिक है और उन्होंने जो वादे और दावे किये हैं उससे किसी समुदाय को खतरा नहीं होगा।













Click it and Unblock the Notifications